---विज्ञापन---

साइनिंग अमाउंट देने बाद पल में बदला BR Chopra का फैसला, स्क्रीन राइटर अख्तर मिर्जा का दिलचस्प फिल्मी किस्सा

Bollywood Kisse: आज हम आपको बी. आर चोपड़ा से जुड़े उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनते ही उसे बनाने का प्लान बना लिया था, लेकिन अगले ही पल मना भी कर दिया. आइए जानते हैं क्यों?

---विज्ञापन---

Bollywood Kisse: भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता बी. आर चोपड़ा (बलदेव राज चोपड़ा) की फिल्मों के लोग अलग ही दीवाने हुआ करते थे. उनकी फिल्मों का दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता था. आज किस्से और कहानियों की इस सीरीज में हम आपको बी. आर चोपड़ा से जुड़े उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनते ही उसे बनाने का प्लान बना लिया था, लेकिन अगले ही पल मना भी कर दिया. आइए जानते हैं क्यों?

बी.आर चोपड़ा ने तुरंत लिया फिल्म बनाने का फैसला

दरअसल, एक बार एक राइटर ने एक कहानी बी.आर चोपड़ा को सुनाई. फिल्म की कहानी सुनते ही उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो फिल्म बनाएंगे और उस राइटर को फिल्म का साइनिंग अमाउंट (चेक) भी दे दिया. फिर राइटर के मन में आया कि एक और कहानी उन्हें सुना दूं और उसने दूसरी कहानी बी. आर चोपड़ा को सुनाई.

---विज्ञापन---

पल में फिल्म बनाने से किया इनकार

दूसरी फिल्म की कहानी सुनने के बाद बी. आर चोपड़ा ने कहा कि भाई माफ करना, मैं आपके साथ आपकी कहानी पर फिल्म नहीं बना सकता. अब राइटर के मन में सवाल था कि बी. आर चोपड़ा ने पलभर में बात क्यों बदल दी. बी. आर चोपड़ा को कहानी सुनाने वाले वो राइटर अख्तर मिर्जा थे, जिन्होंने एक साथ फिल्ममेकर को दो कहानियां सुनाई थी.

बी. आर चोपड़ा को दूसरी कहानी आई पसंद

जब अख्तर मिर्जा ने बी. आर चोपड़ा को दूसरी कहानी सुनाई, तो वो दूसरी कहानी वो थी, जिसे कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिजेक्ट कर चुके थे. बी. आर चोपड़ा ने दूसरी कहानी को बेहद ध्यान और गौर से सुना. जब कहानी खत्म हो गई, तब चोपड़ा साहब ने अख्तर मिर्जा से कहा कि माफ कीजिएगा लेकिन अब मैं आपके साथ वो फिल्म नहीं बना सकता, जिसके लिए मैंने आपको चेक दिया है.

---विज्ञापन---

हैरान हुए थे अख्तर मिर्जा

बी. आप चोपड़ा कि ये बात सुनकर अख्तर मिर्जा बोले कि ये आप क्या कह रहे हैं? अभी तो आपने पहली कहानी सुनने के बाद कहा कि आप इस पर फिल्म बनाएंगे और अब आप मना कर रहे हैं. अख्तर मिर्जा मन ही मन सोच रहे थे कि दूसरी कहानी का क्या पंगा ले लिया, ये नहीं सुनानी चाहिए थी और फिर उन्होंने हिम्मत करके फिल्ममेकर से पूछा कि वो मेरी कहानी पर फिल्म क्यों नहीं बनाना चाहते?

क्या बोले बी. आर चोपड़ा?

इसके बाद बी. आर चोपड़ा बोले कि मैं आपकी पहली कहानी पर फिल्म नहीं बनाऊंगा बल्कि दूसरी कहानी पर फिल्म बनाऊंगा. आपके पास ये जो साइनिंग अमाउंट का चेक है, ये आप रखो और दूसरी कहानी मेरी. इस फिल्म का नाम था ‘नया दौर’, जो बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर (सुपरहिट) साबित हुई थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना हमेशा फिल्मों के सेट पर होते थे लेट, फिर क्यों एक मूवी के लिए ऑन टाइम आने लगे

First published on: Sep 16, 2026 11:54 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola