Emmy Awards 2026 Winners List: रीया सीहॉर्न और Noah Wyle ने जीता बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

2026 Emmy Awards Winners List: 78वें एमी अवॉर्ड शो में कई हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. अपने टैलेंट के दम पर सितारों ने इस अवॉर्ड को अपने नाम किया. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रिया सीहॉर्न ने जीता तो बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नोआ वाइल ने अपने नाम किया. चलिए विनर्स की लिस्ट जानते हैं.

emmy awards 2026 full list of winners

एमी अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट (Pic Credit- Instagram)

2026 Emmy Awards Winners List: 78वें एमी अवॉर्ड्स में बेहतरीन टीवी शोज और एक्टर्स को अवॉर्ड दिया गया. इस साल टीवी और ओटीटी के कई हॉलीवुड शोज ने इस अवॉर्ड में अपना दबदबा दिखाया. हॉरर से लेकर ड्रामा तक में कई सितारों ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया. वहीं लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुए इस अवॉर्ड शो को मशहूर एक्ट्रेस मारिस्का हार्गिटे ने होस्ट किया. इस अवॉर्ड शो में अलग-अलग कैटेगरी में सितरों को सम्मानित किया गया और इन सितारों ने अवॉर्ड जीतकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने नाम में चार चांद लगा लिए हैं. मशहूर एक्ट्रेस रिया सीहॉर्न ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं नोआ वाइल ने बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता.

विज्ञापन

हॉलीवुड सितारे हुए शामिल

हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने इस अवॉर्ड शो में अपने फैशन का जलवा भी बिखेरा. सोशल मीडिया पर इन सितारों के फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. एक्ट्रेस जेंडया और सेलेना गोमेज भी इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनीं और मीडिया के सामने रेड कार्पेट पर पोज भी देती नजर आईं. चलिए अब हम आपको विनर्स की पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

एमी अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

कॉमेडी कैटेगरी

विज्ञापन
  • कॉमेडी सीरीज में लीड एक्ट्रेस: ​​जीन स्मार्ट – हैक्स
  • कॉमेडी सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस: ​​केट ओ’फ्लिन – विडोज बे
  • कॉमेडी सीरीज में सपोर्टिंग एक्टर: स्टीफन रूट – विडोज बे
  • कॉमेडी सीरीज में गेस्ट एक्ट्रेस: ​​बेट्टी गिलपिन – विडोज बे
  • कॉमेडी सीरीज में गेस्ट एक्टर: रॉब रेनर – द बेयर

ड्रामा कैटेगरी

  • ड्रामा सीरीज में लीड एक्ट्रेस: ​​रिया सीहॉर्न – प्लुरिबस
  • ड्रामा सीरीज में लीड एक्टर: नोआ वाइल – द पिट
  • ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्टर: अर्नेस्ट हार्डन जूनियर – द पिट
  • ड्रामा सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस: ​​एलिसन जैनी – द डिप्लोमैट
  • ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्ट्रेस: ​​शैलीन वुडली – पैराडाइज

लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज कैटेगरीज

विज्ञापन
  • लिमिटेड सीरीज या मूवी में लीड एक्टर: मैथ्यू राइस – द बीस्ट इन मी
  • लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या मूवी के लिए डायरेक्शन: DTF सेंट लुइस
  • लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या मूवी के लिए राइटिंग: DTF सेंट लुइस
  • लिमिटेड सीरीज या मूवी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस: ​​लिंडा कार्डेलिनी – DTF सेंट लुइस
  • लिमिटेड सीरीज या मूवी में सपोर्टिंग एक्टर: डेविड हार्बर – DTF सेंट लुइस

यह भी पढ़ें: Daayra का सबसे महंगा स्टार कौन, Kareena Kapoor और Prithviraj के अलावा किस पर हुआ कितना खर्चा?

रियलिटी, वैरायटी और अन्य कैटेगरीज

विज्ञापन
  • वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डेड): द मपेट शो
  • रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज: द ट्रेटर्स
  • बेहतरीन एनिमेटेड प्रोग्राम: साउथ पार्क
  • वैरायटी सीरीज के लिए राइटिंग: द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट
  • टेलीविजन मूवी: रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स
  • वैरायटी स्पेशल (लाइव): द एप्पल म्यूजिक सुपर बाउल LX हाफटाइम शो स्टारिंग बैड बनी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ