ढोल-नगाड़ों संग The Great Indian Kapil Show के 5वां सीजन का हुआ ऐलान, नेटफ्लिक्स पर कब आ रहा कॉमेडी शो?
The Great Indian Kapil Show Season 5: कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 5 का ऐलान हो गया है. मेकर्स ने शो का प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया है, इसमें शो की पूरी टीम नजर आ रही है.
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का ऐलान हो गया है. (Pic Credit- Instagram kapilsharma )
The Great Indian Kapil Show Season 5: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के 5वें सीजन का ऐलान हो गया है. कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है. प्रोमो में शो की पूरी कास्ट नजर आ रही है. वहीं सीजन 5 के अनाउंस होते ही कपिल शर्मा के फैंस भी काफी खुश हैं. एक बार फिर फैंस को कपिल शर्मा की कॉमेडी, अर्चना पूरन सिंह की जोरदार हंसी, नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी और सुनील ग्रोवर की मस्ती शो में देखने को मिलेगी. शो के नए सीजन का ऐलान मेकर्स ने ढोल-नगाड़ों से किया है. इसके साथ ही शो के सीजन 5 के प्रीमियर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं शो कब रिलीज होने जा रहा है.
विज्ञापन
प्रोमो हुआ रिलीज
कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो जारी किया है. इसमें कपिल बोलते हैं, ‘सीजन 5 आ गया? चलो शुरू करो भाई.’ इसके बाद ढोल-नगाड़े बजते दिखाई देते हैं. प्रोमो में शो की कास्ट भी डांस करती नजर आ रही है. इसमें कपिल शर्मा के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और नवजोत सिंह सिद्धू नजर आ रहे हैं. प्रोमो में भी ये सभी सितारे अपने मजाकिया अंदाज से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं.
प्रोमो की पोस्ट शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन भी शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में कॉमेडियन ने शो की रिलीज डेट भी शेयर की है. कैप्शन में लिखा, ‘ढोल, नगाड़ा सब बजेगा, क्योंकि हंसी का त्योहार, अब नेटफ्लिक्स पर सजेगा. द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5, 26 सितंबर से रात 8 बजे केवल नेटफ्लिक्स पर आएगा.’ ये शो 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है. शो के नए सीजन को देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे, वहीं अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है.
बता दें इससे पहले शो के चारों सीजन्स को भी फैंस ने खूब पसंद किया है. हर सीजन में फैंस को दोगुना लाफ्टर मिला है. नेटफ्लिक्स के इस शो में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे गेस्ट बनकर नजर आते हैं और कपिल शर्मा इन सितारों से फनी अंदाज में सवाल-जवाब करते हैं. कपिल शर्मा के साथ-साथ उनकी पूरी टीम शो में आए सितारों को अपने जोक्स और अपने फनी एक्ट्स से एंटरटेन करती है. ये ही वजह है कि कपिल शर्मा के इस शो को हर कोई देखना पसंद करता है.