---विज्ञापन---

‘मैं दिशा सालियान को जानता तक नहीं…’, आरोपों पर एक्टर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी

दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली का नाम सामने आया है, जिसे लेकर एक्टर ने अब चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे से कभी मिले ही नहीं है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रही दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. एक बार फिर उनके केस को लेकर CBI ने FIR दर्ज की है. इस एफआईआर में कई पुराने नाम भी सामने आए हैं, जिसके बाद काफी चर्चाएं हो रही है. दिशा के केस में एक्टर सूरज पंचोली का भी नाम सामने आया है, जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.

लेकिन अब एक्टर ने इस केस आए अपने नाम को लेकर चुप्पी तोड़ दी है और अपने ऊपर लगाए आरोपों पर खुलकर बात की है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि एक्टर ने दिशा केस को लेकर क्या कुछ कहा है.

---विज्ञापन---

सूरज पंचोली ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि CBI ने हाल ही में दिशा सालियान ने केस में एफआईआर दर्ज की है. दिशा केस में नाम आने पर सूरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, और साफ किया कि वे कभी दिशा से नहीं मिले थे और उनका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है. सूरज ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक्टर ने कहा, ‘पिछले कई सालों से, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत मामले में मेरा (सूरज पंचोली) नाम घसीटा जा रहा है. एक्टर ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिवंगत दिशा सालियान और (UBT) नेता आदित्य ठाकरे से भी मुलाकात नहीं की है. मेरा नाम ऐसी चीजों में घसीटा जाना बिल्कुल भी सही बात नहीं है यह काफी परेशान करने वाली चीजें हैं. इन सभी मामलों का मुझसे कोई भी लेना देना नहीं है.

एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं इसे लेकर काफी लंबे समय तक खामोश था, क्योंकि मैं हर उस चीज पर अपना जवाब नहीं देना चाहता था, लेकिन अब मुझे छिपाने के लिए कुछ बचा नहीं है. एक्टर ने साफ कहा कि किसी भी जांच एजेंसी को लगता है कि उन्हें मुझसे दोबारा पूछताछ करनी है, तो आप मुझे कभी भी पूछताछ और अधिक जानकारी लिए बुला सकते हैं. मैं पूरी तरह से सहयोग करने और किसी भी जांच के लिए उपलब्ध रहने को तैयार हूं. सूरज ने कहा कि मै दिशा सालियन की मौत से जुड़े निष्पक्ष और गहन जांच में  CBI का पूरी  तरह समर्थन करता हूं.

First published on: Sep 15, 2026 11:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola