Netflix पर लोगों की पहली पसंद बनी सूर्या की ये फिल्म, फैमिली ड्रामा देख नहीं हटेगी नजर
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. यह मूवी हर किसी को काफी पसंद आ रही है. इस मूवी ने सिनेमाघरों में भी जमकर कमाई की है.

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई साउथ सिनेमा की फिल्में सर्च कर रहे हैं, तो सूर्या की यह मूवी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. इस फिल्म में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसमें मजेदार और इमोशनल कहानी देखने को मिलने वाली है. यह मूवी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है.
विश्वनाथ एंड संस फिल्म
2 / 5हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ (Vishwanath And Sons) है. इस मूवी को हर कोई देखना काफी पसंद कर रहा है. फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी मां के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने बेटे को शादी करने को कहती है और पोते की डिमांड करती है. हालांकि, वो अपनी मां की बात मान लेता है और लेकिन वो शादी नहीं करता बल्कि सेरोगेसी के जरिए पिता बनता है.
विश्वनाथ एंड संस फिल्म स्टार कास्ट
3 / 5इस मूवी की कहानी आपको पसंद आने वाली है. फिल्म में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब उसे पता चलता है कि बच्चे को एक ऐसी बीमारी हो गई है, जिसके इलाज के लिए उसकी मां का होना जरूरी है, जिसके बाद एक्टर सूर्या उस औरत की तलाश में लगता है, जिसने सेरोगेसी के जरिए पिता बनाया था. तलाश के बाद विश्वनाथ (सुर्या) उस औरत को ढूंढ लेता है.
विश्वनाथ एंड संस फिल्म कहां देखें
4 / 5यह फिल्म शुरुआत से लेकर आपको अंत तक बांधकर रेखती है. ‘विश्वनाथ एंड संस' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. सूर्या की इस मूवी में आपको काफी शानदार कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. फिल्म में सूर्या के साथ एक्ट्रेस ममिता बैजू अहम किरदार में नजर आने वाली है. ‘विश्वनाथ एंड संस' भारत में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी हुई है.
विश्वनाथ एंड संस फिल्म आईएमडीबी रेटिंग
5 / 5‘विश्वनाथ एंड संस' को पूरा करने में 2 घंटे 41 मिनट का समय लगने वाला है. फिल्म में सूर्या, ममिता बैजू और राधिका सरथकुमार ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म को वेंकी एटलुरी (Venky Atluri) ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.3 रेटिंग दी गई है.