Salman Khan से गणपति पूजा के दौरान हुई गलती, अर्पिता ने टोका तो भाईजान ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्पिता अपने भाई की गलती सुधारती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

Salman Khan

सलमान खान का वीडियो वायरल. image credit- instagram

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते दिन मंगलवार को परिवार संग भाई सोहेल खान के घर पर डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान सलमान ने अलग ही लुक कैरी किया था, जिसमें वो कमाल के हैंडसम लग रहे थे. गणपति विसर्जन से पहले सलमान खान और उनके पूरे परिवार ने मिलकर बप्पा की आरती की, लेकिन आरती के दौरान भाईजान से छोटी-सी चूक हो गई और जैसे ही उनकी बहन ने टोका तो उन्होंने तुरंत अपनी गलती को सुधार लिया. अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

अर्पिता ने सुधारी भाई की गलती

दरअसल, बप्पा की आरती के दौरान सलमान खान गलत तरह से थाल घुमा रहे हैं. इस दौरान अर्पिता ने अपने भाई से इशारे करके बताया कि सीधे तरीके से आरती करते हैं और सलमान ने हैरानी के साथ रिएक्शन देते हुए आरती की थाल की दिशा को बदला और सही तरीके से आरती करना शुरू किया. अब भाईजान के रिएक्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

साथ ही सभी अर्पिता की भी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने कितने प्यार से अपने भाई को सही तरीके से आरती करना सिखाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि हर साल खान परिवार के घर गणपति आते हैं और पूरा परिवार बेहद खुशी से इसे सेलिब्रेट करता है.

‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं सलमान

इसके अलावा अगर सलमान खान की बात करें तो सलमान खान इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं. शो में हर बार की तरह इस बार भी भाईजान अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं. साथ ही उनकी फिल्में भी चर्चा में हैं. सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी चर्चा में है.

विज्ञापन

फैंस को सलमान की फिल्म का इंतजार

इस फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में नजर आएंगे. लोगों को अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है. इसके अलावा भी सलमान खान की कई फिल्में लिस्ट में हैं, जिसको लेकर वो चर्चा में हैं, लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि सलमान खान की फिल्म कब बॉक्स ऑफिस पर आती है क्योंकि लंबे समय से फैंस भाईजान की किसी फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सलमान खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. पिछले कुछ दिनों में सलमान ने कई पोस्ट शेयर किए हैं, जो चर्चा में रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ