Bigg Boss 20 में किचन बना जंग का मैदान! आम्रपाली दुबे-माही विज में हुई तीखी बहस, TV एक्ट्रेस के छलके आंसू

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है. इसमें टीवी एक्ट्रेस माही विज और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. ये लड़ाई अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगी.

Bigg Boss 20 Latest Update

'बिग बॉस 20' में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच हुई लड़ाई (Pic Credit- Instagram)

Bigg Boss 20 Latest Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखकर फैंस भी काफी एंटरटेन हो रहे हैं. शुरुआत में इस सीजन से किसी को ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन पहले ही हफ्ते में इस सीजन ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. वहीं हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच कलेश देखने को मिला. दोनों के बीच तीखी बहस देख घरवाले भी दंग रह गए. वहीं बहस के बीच टीवी एक्ट्रेस माही विज फूट-फूटकर रोने लगीं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच कलेश

दरअसल मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है उसमें आम्रपाली दुबे और माही विज साथ में मिलकर किचन में काम करती दिखाई देती हैं. इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. आम्रपाली माही को तंज कसते हुए कहती हैं कि लोग बिना फालतू में किचन में घुस जाते हैं और ज्ञान बांटने लगते हैं. इसके बाद माही विज भी भड़क जाती हैं और वो आम्रपाली पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि तुम मेरे लिए मैटर ही नहीं करती हो. माही विज आम्रपाली पर चिल्लाते हुए अपना काम छोड़कर किचन से बाहर चली जाती हैं.

विज्ञापन

खाना बनाने पर हुई बहस

दोनों के बीच बहस यहीं नहीं रुकती, आम्रपाली दुबे माही को तंज कसते हुए आगे कहती हैं कि जब तुम खाना बनाती हो तो लोगों को वो खाना पूरा भी नहीं पड़ता. माही विज इस पर रोने लगती हैं और वो रोते हुए कहती हैं कि नहीं आता मुझे खाना बनाना, क्योंकि मेरे घर में कुक है. वो अकेले बनाती होगी खाना. इस पर आम्रपाली भी गुस्सा हो जाती हैं और बोलती हैं कि तुम ही चार लोग लेकर घोमो. मुझसे बहस मत करो, हम तुम्हारे नौकर नहीं हैं. जब मैं कुक करती हूं तो ये किचन में दिखनी नहीं चाहिए, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरे खाने में नेगेटिविटी आए.

विज्ञापन

कौन-कौन हैं नॉमिनेट?

माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच पहले भी बहसबाजी देखने को मिल चुकी है. लेकिन प्रोमो में दिखाई गई लड़ाई काफी बड़ी है. वहीं अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स में से कुछ माही विज के साथ हैं तो कुछ आम्रपाली दुबे के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 3 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी शामिल हैं. अब किस कंटेस्टेंट की लाइफलाइन कम होगी और कौन घर से बेघर होगा ये सब वीकेंड का वार में ही पता चल पाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ