---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 में माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती में आई दरार, कैप्टेंसी टास्क के दौरान टूटा दोनों का रिश्ता!

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती के बीच दरार देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो में किसी के बीच दोस्ती दिख रही है तो किसी के बीच दुश्मनी भी दिख रही है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला. इस दौरान अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच घमासान देखने को मिला. दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच ये लड़ाई देख बाकी के कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें कैप्टेंसी का टास्क आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. इस दौरान माही विज और यंग डीएएस के बीच मुकाबला देखने को मिला. माही विज कैप्टेंसी की रेस से यंग डीएसए को निकालती दिखाई दीं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

शे में हुआ कैप्टेंसी टास्क

दरअसल शो में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिल रहा है. बिग बॉस ने लड़कियां वर्सेस लड़कों का टास्क बनाया है. इस दौरान लड़कियों को लड़कों के ऊपर लाल रंग फेंकना था, जिस भी कंटेस्टेंट के ऊपर ज्यादा रंग गिरेगा वो शो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा. वहीं अब लेटेस्ट प्रोमो में माही विज यंग डीएसए को टार्गेट करते हुए उन पर कलर फेंकती नजर आईं. इससे यंग भी काफी हैरान रह गए, क्योंकि शो की शुरुआत से ही माही विज और यंग डीएसए के बीच गहरी दोस्ती दिख रही है, लेकिन अब कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों की दोस्ती में दरार आ गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘युवा’ में माही विज को मिला था करीना कपूर का रोल, टीवी एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 20’ में किया खुलासा

माही विज और यंग की दोस्ती में आई दरार

माही विज से जब पूछा गया कि वो यंग डीएसए को क्यों टार्गेट कर रही हैं तो माही विज बोलती हैं कि वो फेयर गेम खेलना चाहती हैं. यंग पहले ही कैप्टन बन चुके हैं तो दूसरी बार भी अगर वो कैप्टन बनते हैं तो ये बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए अनफेयर हो जाएगा. हालांकि माही विज का ये रीजन यंग डीएसए को रास नहीं आया और वो उनसे खफा हो गए. वहीं प्रोमो में यंग डीएसए के दोस्त आसिफ खान भी यंग को समझाते हुए बोलते हैं कि अब माही विज से दूर रहो. अब अपकमिंग एपिसोड्स में माही विज और यंग डीएसए की दोस्ती दुश्मनी में बदलती दिखने वाली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘टच मत करो…’, ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ पर भड़कीं उदिति सिंह; दे डाली चेतावनी

इन कंटेस्टेंट्स के बीच मचा घमासान

बता दें शो अपने दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुका है. इस हफ्ते घर में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन कलेश देखने को मिल रहा है. बीते दिन माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी घमासान देखने को मिला. खाने को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला. साथ ही अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच भी लड़ाई देखने को मिली. सोशल मीडिया पर अरिश्फा खान और स्काउट ओपी की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउट ओपी नॉमिनेटेड हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2026 11:27 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola