---विज्ञापन---

साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने बीवी के साथ 20 साल बाद फिर रचाई शादी, भावुक हुआ एक्टर

साउथ सुपरस्टार सूर्या ने 20 साल बाद अपनी बीवी से दोबारा शादी रचाई है, इस दौरान एक्टर काफी भावुक हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा के मशहूर कपल ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर ऐसा काम किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. साथ ही कपल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. दरअसल, इस कपल ने अपने 20वीं एनिवर्सरी पर दोनों ने एक बार फिर से शादी रचाई है. इस दौरान कपल का रोमांटिक अंदाज साफ देखने को मिला है.

सूर्या ने ज्योतिका से की दोबारा शादी

वहीं अपनी पत्नी को दोवारा दुल्हन बना देख एक्टर काफी इमोशनल भी हुए हैं. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं सूर्या है. बता दें कि सूर्या ने एक बार फिर से अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका से शादी रचाई है. उन्होंने यह शादी एक प्राइवेट क्रिश्चियन स्टाइल में की है. वहीं एक्ट्रेस ज्योतिका ने इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर करते हुए ज्योतिका ने एक्टर को सूर्या को टैग किया है. वीडियो शेयर करते हुए ‘THE SEQUEL’ नाम दिया है.

---विज्ञापन---

ज्योतिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह परफेक्ट मैरिज’ का जश्न नहीं है, यह एक-दूसरे की कमियों को अपनाने का है. उन्होंने त्याग और निस्वार्थ प्यार का जश्न बताया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सूर्या को अपना सबसे अच्छा दोस्त और साथी बताया है. खास बात यह रही कि इस शादी में सूर्या और ज्योतिका के दो बच्चे देव और दीया भी मौजूद रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘आर्या’ से लेकर ‘सेक्रेड गेम्स’ तक, OTT पर जमकर देखी गई ये 5 सीरीज, आखिरी दर्शकों के दिलों पर कर रही राज!

ज्योतिका को दुल्हन बना देख इमोशनल हुए सूर्या

एक्टर की शादी में भाई कार्ती और परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे. ज्योतिका ने जो वीडियो शेयर किया है, वो काफी बेहतरीन है. वीडियो में काफी प्यारा पल देखने को मिलने वाला है. ज्योतिका को उनके बेटे देव ने हाथ पकड़क इस नई शुरुआत को लेकर जाते हुए नजर आते हैं. वहीं बेटी दीयो ने ‘मेड ऑफ ऑनर’ की जिम्मेदारी को निभाया है. अपनी शादी में एक्ट्रेस ज्योतिका ने व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना है, जिसमें कॉफी प्यारी लग रही है. लेकिन इस शादी में सबसे ज्यादा ध्यान उस तस्वीर ने खींचा है, जिसमें एक्टर सूर्या पत्नी को दुल्हन बना देख भावुक हुए हैं. एक्टर को इमोशनल देख फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे है. आपको बता दें कि सुर्या और ज्योतिका ने साल 2006 में शादी रचाई थी.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2026 01:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola