Best OTT Movies: 'रात अकेली है' से लेकर 'रहस्य' तक, OTT पर मौजूद हैं ये 4 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में सर्च कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको 4 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर मूवी के बारें बताएंगे, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं.

OTT best suspense Film
1 / 5
OTT पर मौजूद हैं ये 4 शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में (Pic- Prime video/ Netflix)

इन दिनों ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई सस्पेंस-थ्रिलर सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको 4 बेहतरीन मूवीज के बारे बताने जा रहे हैं. इस लिस्ट में 'रात अकेली है' से लेकर 'रहस्य' तक का नाम मौजूद है. इन मूवीज की कहानी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.  

विज्ञापन

CTRL

CTRL2 / 5

लिस्ट में पहला नाम अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘CTRL’ का आता है. इस मूवी की कहानी एक इंफ्लुएंसर कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस कपल का नाम जो और नेला होता है. शुरुआत में यह मूवी आपको बेहद सरल लगती है. लेकिन फिल्म की कहानी में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब जो, नेला को धोखा दे देता है. वहीं जो को अपनी जिंदगी से निकालने के लिए AI ऐप की मदद लेती है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

रात अकेली है

रात अकेली है3 / 5

दूसरे स्थान पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की फिल्म ‘रात अकेली है’ का नाम आता है, जो एक मिस्ट्री थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान के द्वारा किया गया है. फिल्म में नवाजुद्दीन-राधिका के साथ श्वेता त्रिपाठी,निशांत दहिया, इला अरुण, तिग्मांशु धूलिया और शिवानी रघुवंशी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इस मूवी की कहानी एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो पलकें नहीं झपकाने देती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

सेक्शन 375

सेक्शन 3754 / 5

तीसरे नंबर पर अक्षय खन्ना और रिचा चड्डा की फिल्म 'सेक्शन 375' का आता है, जो एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक रोहन खुराना नाम के एक प्रोड्यूसर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिस पर जूनियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अंजलि दांगले के बलात्कार का आरोप लगता है.  यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा रही है.

विज्ञापन

रहस्य

रहस्य5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम के के मेनन और टिस्का चोपड़ा की फिल्म ‘रहस्य’ का आता है, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है. इस फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म में दिखाया जाता है कि एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या की है और सारे सबूत भी उसके खिलाफ होते हैं. लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स में ऐसा खुलासा होता है, जो सभी को हैरान कर देता है. आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन