भारती सिंह से तेजस्वी प्रकाश तक, TV सितारों के घर पधारे गणपति बप्पा; धूमधाम से किया स्वागत
TV Stars Welcome Ganpati Home: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो गणपति बप्पा को धूमधाम से अपने घर लेकर आए हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं कौन-कौन से सितारों ने गणपति बप्पा का वेलकम किया.

TV Stars Welcome Ganpati Home: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक अपने घर में गणपति बप्पा का वेलकम करते हैं. टीवी सितारे भी धूमधाम से गणपति बप्पा को घर में लेकर आते हैं. भारती सिंह से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, कई सितारे इस बार भी गणपति बप्पा को धूमधाम से अपने घर लेकर आए. सोशल मीडिया पर इन सितारों के फोटोज वायरल भी हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है.
भारती सिंह
2 / 6लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हर साल गणपति बप्पा का स्वागत धूमधाम से करती हैं. इस बार भी भारती सिंह गणपति जी को अपने घर ढोल पर डांस करती हुईं लाई हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भारती सिंह की फोटो काफी वायरल हो रही है. भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वो गणपति बप्पा को अपनी गोद में लिए हुए हैं. फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
3 / 6करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं. सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण कुंद्रा ने अपनी गोद में गणपति बप्पा को पकड़ा हुआ है. वहीं करण के बराबर में चल रहीं तेजस्वी प्रकाश ने अपने हाथों में पूजा की थाली पकड़ी हुई है. दोनों सितारे नंगे पैर ही गणपति बप्पा को धूमधाम के साथ अपने घर लेकर जा रहे हैं.
अर्जुन बिजलानी
4 / 6अर्जुन बिजलानी भी अपनी पत्नी नेहा के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं. इंस्टाग्राम पर अर्जुन बिजलानी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी नेहा के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में एक्टर की पत्नी नेहा के आंसू भी छलक पड़े. बता दें अर्जुन बिजलानी हर साल गणपति बप्पा को अपने घर स्थापित करते हैं. वहीं पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं.
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
5 / 6गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी अपनी बेटियों के साथ धूमधाम से अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आए हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर गणपति बप्पा की पूजा करते हुए पोस्ट भी शेयर की है. इस पोस्ट में कपल की दोनों बेटियां भी गणपति बप्पा की पूजा कर रही हैं. वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है कि कपल गणपति बप्पा को घर लेकर आए हैं, इससे पहले भी हर बार कपल धूमधाम से गणपति जी को अपने घर में स्थापित करते हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
6 / 6दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं. दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो ढोल पर बड़े उत्साह के साथ डांस कर रही हैं. गणपति बप्पा के आने की खुशी उनके चेहरे पर अलग ही देखने को मिल रही है. वहीं एक्ट्रेस के साथ उनके पति विवेक दहिया भी नजर आ रहे हैं.