Mirzapur: The Movie जल्द करेगी 200 करोड़ क्लब में एंट्री, Hanuman Ansh ने भी कमाए इतने करोड़

Mirzapur: The Movie, Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ है, तो दूसरी ओर नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ है.

Mirzapur: The Movie, Hanuman Ansh

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन. image credit- district

Mirzapur: The Movie, Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर इन दिनों एक तरफ पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ है, तो दूसरी ओर नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ है. दोनों ही फिल्में मजबूती से पकड़ बनाए हुए हैं और कमाई करने में लगी हुई हैं. आइए जानते हैं कि अब इन फिल्मों का कितना कलेक्शन हुआ है?

विज्ञापन

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’

Sacnilk.com के अनुसार, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म की रिलीज को 13 दिन हो गए हैं और फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है.

विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 13 दिनों में 198.26 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जल्द ही फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर लेगी. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म टोटल कितनी कमाई करती है और इसका कलेक्शन कहां जाकर रुकता है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 41वें दिन खबर लिखे जाने तक 4.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों में सुबह तक चेंज देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ का टोटल कारोबार

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टोटल कमाई की अगर बात करें तो इस फिल्म ने 41 दिनों में टोटल 235.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई लगातार जारी है और ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इसके लिए फिल्म कितना समय लेती है.

‘हनुमान अंश’ को मिला लोगों का रिस्पॉन्स

गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ पहले उस तरह से कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म के तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और ये फिल्म तबसे लगातार कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म को पहले दो हफ्तों में लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था, लेकिन इसके बाद लोगों ने फिल्म देखनी शुरू की और फिल्म को लगातार दर्शक मिलते चले गए और इसका कलेक्शन बढ़ता गया. अब देखना होगा कि फिल्म टोटल कितना कमा पाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ