हुमा कुरैशी का फोन चुराकर अक्षय कुमार ने कर दी ऐसी शरारत, हर किसी को भेजा ‘I Love You’; एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

Akshay Kumar Huma Qureshi Throwback: अक्षय कुमार अपने फनी अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं. फिल्म सेट पर अक्सर अक्षय कुमार अपने को-एक्टर्स के साथ प्रैंक करते नजर आते हैं. वहीं हुमा कुरैशी से जुड़ा एक किस्सा भी काफी मशहूर है. चलिए इस मजेदार किस्से के बारे में डिटेल में जानते हैं.

huma qureshi akshay kumar

हुमा कुरैशी संग जब अक्षय कुमार ने किया था प्रैंक (Pic Credit- Instagram)

Akshay Kumar Huma Qureshi Throwback: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है. वहीं एक्टर अपने फनी ह्यूमर के लिए ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार अपने को-एक्टर्स के साथ हमेशा प्रैंक करते दिखाई देते हैं. आज हम आपको शूटिंग सेट से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं. एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने खुद इस किस्से को रिवील किया और बताया कि कैसे एक बार अक्षय कुमार ने उनका फोन चोरी कर लिया था और उनके फोन से सभी एक्टर्स को ‘आई लव यू’ का मैसेज भेज दिया था. हुमा कुरैशी और अक्षय कुमार का ये किस्सा काफी मजेदार है. चलिए आपको भी इस किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

हुमा ने सुनाया मजेदार किस्सा

दरअसल हुमा कुरैशी ने कपिल शर्मा के शो के एक एपिसोड में इस किस्से का जिक्र किया था. अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी कपिल शर्मा के शो के एक एपिसोड में साथ दिखाई दिए थे. इस दौरान हुमा ने अक्षय कुमार से जुड़ा ये फनी किस्सा फैंस के साथ शेयर किया था. कपिल शर्मा ने हुमा कुरैशी से पूछा कि अक्षय कुमार अक्सर सेट पर अपने को-एक्टर्स के साथ प्रैंक करते दिखाई देते हैं, तो क्या उन्होंने आपके साथ भी कोई प्रैंक किया. इस पर हुमा कुरैशी ने कहा कि अक्षय बहुत मजाक करते हैं और चोरी भी करते हैं. जिसे सुन हर कोई दंग रह गया.

विज्ञापन

क्या बोलीं हुमा कुरैशी?

हुमा कुरैशी ने कहा, ‘चोरी का मतलब, अगर आपको कोई सामान रखा हो या फिर आपका फोन तो अक्षय फटाफट चुरा लेते हैं. मेरे साथ तो इन्होंने कुछ अलग ही हरकत कर दी थी.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘इन्होंने मेरा फोन चुराकर मेरी कॉन्टेक्ट लिस्ट के सभी एक्टर्स को मैसेज कर दिया था कि मैं आपसे शादी करना चाहती हूं. आई वॉन्ट टू मैरी यू, आई लव यू.’ हुमा की ये बात सुनकर हर कोई हंसने लगा और कपिल शर्मा ने भी फनी अंदाज में अक्षय कुमार से कहा कि आप मुझे भी मैसेज भेज सकते थे. इस पर अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा कि जल्दी-जल्दी मैं जिन लोगों को मैसेज भेज सकता था, मैंने उन्हें भेज दिया.

विज्ञापन

सेट पर मजाक करने में माहिर हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का ये किस्सा फैंस को काफी मजेदार लगा. वहीं ये पहली बार नहीं था कि अक्षय ने किसी के साथ प्रैंक किया हो. अक्सर अक्षय कुमार के को-एक्टर्स उनसे जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं कि कैसे अक्षय फिल्म के सेट पर हर किसी के साथ मजाक-मस्ती करते हैं. बता दें हाल ही में अक्षय कुमार की ‘हैवान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ लीड रोल में सैफ अली खान भी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ