---विज्ञापन---

हॉलीवुड में भी विजय सेतुपति का क्रेज, ‘महाराजा’ फिल्म का बनेगा रीमेक; क्या आपने देखी है ये मूवी?

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' लोगों को काफी पसंद आई है. वहीं अब मूवी को लेकर एक ऐसी खबर आई, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक्टर की फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है. अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर देखने का प्लान  बना सकते हैं.

विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘महाराजा’ को निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में तैयार किया गया है. इस मूवी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की थी. इतनी ही फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया था. वहीं अब एक्टर की फिल्म महाराजा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनने वाला है.

---विज्ञापन---

‘महाराजा’ का हॉलीवुड में बनेगा रीमेक?

विजय की फिल्म ‘महाराजा’ का हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है, जिसे लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और आधिकारिक ऐलान भी किया है. मेकर्स के द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि हमारी मूवी ‘महाराजा’ का हॉलीवुड के एक बड़े स्टूडियो रीमेक बनाया जाएगा. यह तमिल सिनेमा की पहली फिल्म होने वाली है, जिसे अंग्रेजी सिनेमा द्वारा बनाया जा रहा है. वहीं अब एक्टर के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं पोस्ट के नीचे मेकर्स को बधाई भी दे रहे हैं.

मेकर्स के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि फिल्म की पूरी टीम के लिए ये काफी गर्व का पल है, और खासकर फिल्म के डायरेक्टर निथिलन सर और एक्टर विजय सेतुपति के लिए काफी प्राउड की बात है. वहीं दूसरे यूजर ने इस बात का सारा श्रेय फिल्म के डायरेक्टर को दे दिया है और लिखा कि यह सिर्फ मूवी के डायरेक्टर निथिलन की वजह से मिली है.

‘महाराजा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘महाराजा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने भारत में 72.43 करोड़ की नेट कलेक्शन किया था, तो वहीं दुनियाभर में 199.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में विजय सेतुपति के साथ नट्टी सुब्रमण्यम, ममता मोहनदास, अनुराग और सचना नमिदास ने अमह किरदार निभाया है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2026 04:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola