'ये उनका घर…', गणपति आगमन में क्यों नहीं दिखे गोविंदा? सुनीता आहूजा ने किया खुलासा

Sunita Ahuja Govinda: सुनीता आहूजा अपने घर में धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को लेकर आई हैं. वहीं इस दौरान गणपति पूजा से गोविंदा गायब रहे. अब सुनीता आहूजा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर गोविंदा इस पूजा से क्यों गायब रहे.

sunita Ahuja govinda

सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा के गणपति पूजा से गायब होने का कारण (Pic Credit- Instagram)

Sunita Ahuja Govinda: सुनीता आहूजा और गोविंदा इन दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का घर में स्वागत धूमधाम से किया. सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को अपने घर में ढोल पर डांस करते हुए लेकर आईं. इस दौरान गोविंदा इस जश्न ने गायब रहे. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया. सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि गोविंदा गणपति पूजा में शामिल क्यों नहीं हुए. वहीं अब गोविंदा की पत्नी और ‘लॉकअप 2’ फेम सुनीता आहूजा ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है. सुनीता आहूजा ने एएनआई से बातचीत करते हुए गोविंदा के पूजा में शामिल होने का कारण बताया.

विज्ञापन

गणपति पूजा से क्यों गायब रहे गोविंदा?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कि फिलहाल गोविंदा अमेरिका में हैं और इसलिए वो गणपति पूजा में शामिल नहीं हो सके. रात तक घर लौट आएंगे. वहीं आगे भी सुनीता आहूजा ने कहा कि आखिर ये उनका घर है तो उन्हें आना ही होगा. सुनीता ने आगे कहा कि आमतौर पर गोविंदा या फिर यशवर्धन ही गणपति बप्पा को घर लेकर आते हैं लेकिन इस बार मैं खुशी से डांस करते हुए गणपति जी को घर लेकर आई हूं. सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने बताया किसने शुरू की प्रथा

वहीं सुनीता आहूजा ने ये भी बताया कि इस बार वो क्यों गणपति बप्पा को घर लेकर आई हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में मेरी लाइफ में गई उतार-चढ़ाव आए हैं तो मैं चाहती थी कि इस बार मैं ही गणपति जी को धूमधाम के साथ घर लेकर आऊं. साथ ही सुनीता आहूजा ने ये भी बताया कि गणपति बप्पा को घर लाने की प्रथा उनकी सास ने की थी और इसके बाद से हर साल उनके घर पर गणपति जी विराजमान होते हैं.

विज्ञापन

घर पर लौटे गोविंदा

बता दें गोविंदा भले ही गणपति आगमन में शामिल नहीं हो सके, लेकिन देर रात वो अपने घर पर गणपति पूजा करने के लिए लौट आए हैं. सोशल मीडिया पर गोविंदा की फोटोज भी वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता आहूजा का विवाद

बता दें कुछ टाइम से सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में कलेश चल रहा है. एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने के आरोप तक लगा दिए थे. इन आरोपों पर गोविंदा भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा कि ये आरोप गलत हैं. वहीं खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं. वहीं अब सुनीता आहूजा ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में जाकर अपनी तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है. बता दें सुनीता आहूजा नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में भी नजर आ चुकी हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ