1 / 5
IMDb रेटिंग में छाई ये साउथ क्राइम-थ्रिलर फिल्म (PIC-
SuvinCinemas. Youtube)
साउथ सिनेमा में कई सारी फिल्म रिलीज हुई है, जिन्हें देखने के बाद उनकी कहानी हफ्तों तक याद रहती है. वहीं कई मूवीज को देखने के बाद दिमाग में सिर्फ यही सवाल आता है कि आखिर मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत और क्या-क्या सोचा होगा. आज हम आपको कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में. इस फिल्म की कहानी इतनी शानदार है कि यह मूवी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है.
उलिदावरु कंदंते फिल्म

2 / 5
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो साल 2014 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म का निर्देशित करने का काम रक्षित शेट्टी ने किया था. वहीं फिल्म को लिखने का काम भी रक्षित शेट्टी ने किया था. इस मूवी की कहानी देखने में काफी सरल मालूम होती है. लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कहानी इतनी उलझ जाती है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. फिल्म की कहानी जन्माष्टमी के दौरान हुई चोरी और हत्या से शुरू होती है, जिसे लेकर पत्रकार अलग-अलग लोगों से बात करते हैं और जानना चाहते है कि आखिर घटना के क्या कुछ हुआ था.
उलिदावरु कंदंते फिल्म की कहानी

3 / 5
हालांकि, जब पत्रकार लोगों से बात करते हैं, तो 5 लोग 5 अलग-अलग कहानियां बताते हुए नजर आते हैं. यहीं से मूवी का असली खेल शुरू होता है. हम फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘उलिदावरु कंदंते’ है. इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यही है कि कोई भी व्यक्ति आपको पूरी कहानी नहीं बताता है. दरअसल, ये 5 लोगों को अलग-अलग चीजें दिखाई देती है.
उलिदावरु कंदंते फिल्म IMDb रेटिंग

4 / 5
हालांकि, मूवी की कहानी जब आगे बढ़ती है, तो इस फिल्म की कहानी का मतलब भी पूरी तरह बदल जाता है. इस मूवी की कहानी को समझने के लिए आपको पूरी तरह मूवी पर ही ध्यान देना होगा. यह उस तरह की फिल्म नहीं है कि जिसे आप फोन चलाते हुए समझ लेंगे. इस मूवी में रक्षित शेट्टी ने रिची का किरदार निभाया है, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था.
उलिदावरु कंदंते फिल्म कहां देखें?

5 / 5
‘उलिदावरु कंदंते’ फिल्म में रक्षित शेट्टी के अलावा ऋषभ शेट्टी, किशोर कुमार जी, अच्युत कुमार, थारा और शीतल शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.3 की जबरदस्त रेटिंग दी है. यह मूवी इन दिनों Sun NXT पर मौजूद है.