'कम से कम आज तो…', गणपति सेलिब्रेशन में पहुंची Disha Patani, लुक देख यूजर्स ने किया ट्रोल
Disha Patani Trolling: अभिनेत्री दिशा पाटनी, अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में शामिल हुईं, लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
Disha Patani Trolling: अंबानी परिवार हर साल गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल बेहद धूमधाम के साथ मनाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और अंबानी फैमिली ने बेहद शानदार ढंग से बप्पा का स्वागत किया. इस दौरा हर बार की तरह पूरा बॉलीवुड इस इवेंट में पहुंचा था. इस दौरान अभिनेत्री दिशा पाटनी को भी अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में देखा गया. हालांकि, अब एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला?
विज्ञापन
दिशा पाटनी का लुक
दरअसल, अभिनेत्री दिशा पाटनी 14 सितंबर को मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुईं. इस दौरान दिशा पाटनी लाल रंग के लहंगे में पहुंची था. उनका फेस्टिव अंदाज कैमरों में कैद हुआ और तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, लेकिन एक्ट्रेस की फोटोज वायरल होने के बाद लोगों ना ध्यान उनके ब्लाउज के डीप नेकलाइन डिजाइन ने खींच लिया.
दिशा के इन फोटोज और वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि गणपति पूजा जैसे धार्मिक समारोह में इस तरह का आउटफिट पहनना कितना उचित है और देखते ही देखते दिशा का फैशन लुक तारीफ से ज्यादा बहस का मुद्दा बन गया और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को ट्रोल किया जाने लगा.
क्या बोले यूजर्स?
इंटरनेट पर दिशा के लुक का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि ये कभी सिंपल ड्रेस नहीं पहन सकती. एक दूसरे यूजर ने कहा कि कम से कम आज तो पूरे कपड़े पहन लेती. एक और यूजर ने लिखा कि इसको अब ऐसे ही रहने की आदत हो गई है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिशा ऐसे इवेंट में तो ये कपड़े नहीं पहनने थे.
विज्ञापन
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने लिखा है कि कृति की तरह इस पर भी सवाल उठना चाहिए. एक और यूजर ने कहा कि कभी ठीक से कपड़े पहन लो. एक और यूजर ने कहा कि अब ब्लाउज डिप नहीं है. एक और ने लिखा कि ये गणपति में भी ऐसे ही जाएगी. इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद किया है.
इंटरनेट पर जमकर हो रही चर्चा
दिशा पाटनी के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर चर्चा कर रहे हैं. इंटरनेट पर बातें हो रही है कि इस तरह के इवेंट में ऐसे डिपनेक कपड़े पहनना सही नहीं है. हालांकि, इस ट्रोलिंग पर दिशा की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. देखने वाली बात होगी कि दिशा इस पस कुछ कहती हैं या नहीं.