Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के सेलेब्स गणपति की भक्ति में डूबे हुए हैं. इसी बीच एक्टर विद्युत जामवाल भी गणपति की पूजा करते नजर आए. एक्टर मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे. यहां उन्होंने भक्ति से शंख और डमरू बजाया. सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल की भक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं. विद्युत जामवाल के पास काफी भीड़ दिखाई दे रही है. वहीं और भी कई सितारे हैं जिन्होंने गणपति का आगमन अपने घर पर धूमधाम से किया.
राम्या कृष्णन का बर्थडे
राम्या कृष्णन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं. राम्या उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो कई साउथ से लेकर हिंदी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं. ‘बाहुबली’ में उनका ‘शिवगामी’ का किरदार इतना फेमस हुआ कि आज उन्हें ‘शिवगामी’ के किरदार के रूप में ही देखा जाता है. एक्ट्रेस तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Collection Day 4: चौथे दिन लाखों में सिमटी ‘हैवान’, जानें अब तक फिल्म ने कितनी की कमाई
‘हैवान’ ने अब तक कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख की कमाई की. चौथे दिन फिल्म की कमाई में 1.15 करोड़ की कमी देखने को मिली. चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 3,265 रहे. ‘हैवान’ ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 8.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 9.63 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 12.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…