Entertainment News: 'श्री बाबा नीब करोड़ी महाराज' फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News: सुबोध भावे की वाली फिल्म ‘श्री बाबा नीब करोड़ी महाराज’ की रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. आपको बता दें कि यह मूवी बाबा नीब करोड़ी महाराज के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है. इस फिल्म में सुबोध भावे ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

राम चरण का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार रामचरण आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी. इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने ‘ऑरेंज’, ‘रचा’, ‘नायक’, ‘येवडू’, ‘गोविंदुडु अंदरिवदेले’ और ‘ध्रुवा’ जैसी कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 49.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इंडियन नेट कलेक्शन में फिल्म ने 674.17 करोड़ और इंडियन ग्रॉस कलेक्शन में 805.32 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 1,067.24 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: फरहाना भट्ट ने पैप्स को दिए पोज, वीडियो हुआ वायरल

बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें फरहाना काफी प्यारी लग रही है. इतना ही नहीं वो पैप्स को पोज देते हुए नजर आ रही है. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DWZaTtMiqQR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: शूरा खान ने बेटी की प्यारी सी झलक की शेयर

बॉलीवुड सुपरस्टार अरबाज खान की वाइफ शूरा खान ने अपनी बेटी की एक प्यारी झलक शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DWZXG8QE-Cr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: ‘Dhurandhar 2’ की कामयाबी पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन वायरल

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की सक्सेस के बाद जब दीपिका पादुकोण की तरफ से कोई पोस्ट नहीं किया गया, तो लोग काफी नाराज होते हुए नजर आए और उन्हें ट्रोल भी किया है. लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने अपने ट्रोर्ल्‍स को करारा जवाब दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 9वें दिन 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास, पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों थिएटर में कमाल कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म ने अब तक कुल कितने का कलेक्शन किया है. अगर आपके मन में भी यही सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस खबर में फिल्म का टोटल कलेक्शन बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बेटी की बीमारी पर Varun Dhawan का छलका दर्द

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी इस साल जून में 2 साल की हो जाएगी. बेटी की जन्म के काफी समय बाद एक्टर वरुण धवन ने बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Gen Z ही नहीं Millennials की भी फेवरेट बनी ये 8.5 रेटिंग वाली सीरीज

आज के समय में Gen Z और मिलेनियल्स की पसंद काफी हर एक चीज में काफी अलग हाती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे बताएंगे, जिसे Gen Z और मिलेनियल्स दोनों रिलेट कर पाएंगे. यह सीरीज दोनों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Lionsgate Play पर छाई 2:45 घंटे की ये Courtroom Drama फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जिनमे से कुछ ही फिल्में और सीरीज टॉप 10 में जगह बना पाती है. आज हम आपको एक ऐसी ही कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी पर रिलीज होती ही अपना जलवा बिखेर रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: श्री बाबा नीब करोड़ी महाराज' फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म

'श्री बाबा नीब करोड़ी महाराज' फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

https://www.instagram.com/p/DWY6QbmDCny/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: 34 साल बाद भी लोगो के दिलों पर राज कर रहा ये गाना

बॉलीवुड का 34 साल पुराना वो गाना जो आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसके बोल लोगों के दिलों को आज भी छू रहे हैं. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘Special Ops’ से 10 गुना ज्यादा भौकाली ये 5 सीरीज, देखें लिस्ट

आपको भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी मूवी और सीरीज लेकर आए है, जिसे देखकर आपको काफी मजा आने वाला है. ये फिल्में और सीरीज में ‘Special Ops’ से 10 गुना ज्यादा दमदार और भौकाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Spotify के टॉप 5 लिस्ट पर धुरंधर 2 के ये दो गानें छाए

धुरंधर 2 का जलवा सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि Spotify पर भी छाया हुआ है. इन 2 गानों ने Spotify भारत के चार्ट्स पर टॉप-5 में पकड़ बनाकर रखी है. आइए जानते हैं कि फिल्म के अलावा कौन से 2 गानें धमाल मचा रहे हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhurandhar का वो एक्टर, जो 14 सेकंड के सीन से बन गया रातों रात स्टार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म को हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज किया गया और महज 8 दिनों में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इसके हर किरदारों की तारीफ की जा रही है. इसी में से फिल्म के फर्स्ट पार्ट में एक एक्टर और भी रहा, जिसने 14 सेकंड के सीन से रातोंरात स्टार बन गया. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: Prime Video पर ये 5 सस्पेंस सीरीज उड़ा देंगी होश, ‘Dhurandhar’ से भी ज्यादा घुमा देंगी दिमाग

OTT लवर्स के लिए आज हम 5 ऐसी फिल्में और सीरीज लेकर आए, जिसकी एंडिंग देखकर दिमाग सुन्न पड़ जाएगा. अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में-सीरीज देखना पसंद है तो यह स्टोरी आपके बड़े काम आ सकती है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बेटे के 41वें बर्थडे पर इमोशनल हुए पिता चिरंजीवी, शेयर की बचपन की तस्वीरें

आज साउथ सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन है. वे अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं. बता दें कि इस खुशी के मौके पर उनके पिता और टॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी ने इमोशनल पोस्ट किया है. उन्होंने राम चरण की बचपन की प्यारी तस्वीरें साझा कीं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Accounts के पेपर में Dhurandhar के किरदारों की एंट्री

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज दर्शकों के बीच जबरदस्त देखने के लिए मिल रहा है. थिएटर से लेकर ओटीटी तक फिल्म छाई हुई है. ऐसे में अब इसका असर एग्जाम्स में भी देखने के लिए मिला है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: उर्फी जावेद ने बनाया लो बजट धुरंधर 2 लुक

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने लो बजट में धुरंधर 2 का एक सीन री क्रिएट किया. रणवीर सिंह की तरह उर्फी के पीछे भी चक्र घूम रहा है, जो बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DWYFNFnEsOb/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: धुआंधार अंग्रेजी बोलने के लिए जरूर देखें ये 5 हॉलीवुड टीवी शो

अगर आपको अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती है, तो आप इन 5 मजेदार हॉलीवुड शोज को देखना शुरू कर दें. इससे हफ्तेभर में आपको अपनी अंग्रेजी में सुधार मिलेगा. आप टकाटक इंग्लिश बोलने लगेंगे. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 9 महीने बाद होने जा रहा बंद?

टीवी का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर चर्चा जोरों पर है कि शो बंद होने जा रहा है. महज 9 महीने के बाद ही इसकी चर्चा खूब हो रही है. ऐसे में अब मेकर्स ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: इस 32 साल पुराने शो से धुरंधर 2 के 'जमील जमाली' 90s में बने थे सुपरस्टार

Dhurandhar 2 के जमील जमाली यानी राकेश बेदी ने रणवीर सिंह से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. उनकी कॉमिक टाइमिंग ने सबको खूब मजा कराया. बता दें कि राकेश बेदी धुरंधर 2 से पहले इस 32 साल पुराने टीवी शो के लिए फेमस थे, जिस किरदार ने खूब हंसाया. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शंकर महादेवन ने दिखाया म्यूजिक बनाने का तरीका, फैंन्स देखकर हैरान

शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने म्यूजिक से जुड़े अंतरा और पीछे की पढ़ाई को दिखाया है. वीडियो पर लिखा कि 'मैथ टफ कहते हो, लेकिन इससे ज्यादा कठिन है म्यूजिक की पढ़ाई.'

https://www.instagram.com/reel/DWYIerxiPlO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 7.9 IMDb रेटिंग वाली कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, जिसने जीते थे 7 अवॉर्ड्स

हिंदी फिल्मों के साथ ही अगर आप साउथ इंडियन मूवीज देखना पसंद करते हैं तो आपको एक ऐसी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 7 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं और इसकी IMDb रेटिंग भी जबरदस्त है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: जानें कब राम चरण की फिल्म Peddi रिलीज होगी?

राम चरण का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म Peddi को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. फिल्म का टीजर आउट करके रिलीज डेट पक्की की है. वीडियों में रामचरण का रफ एंड टफ लुक दिखाई दे रहा है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: राम चरण की Peddi फिल्म का टीजर आउट

साउथ सुपरस्टार राम चरण की Peddi फिल्म को लेकर फैंस काफी दिनों से इंतजार में बैठे थे. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. बता दें कि यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है. अब पहलवान वाले लुक ने फैंस के बीच उत्साह और थोड़ा कंफ्यूजन पैदा कर दिया है कि क्या फिल्म में उनका डबल रोल है.

Entertainment News LIVE: 9.5 IMDb रेटिंग वाली वो सीरीज, जिसके पांचों सीजन ने मचाया धमाल

Netflix पर 9.5 IMDb रेटिंग वाली वो सीरीज, जिसके 5 सीजन ने तहलका मचा दिया था. आज भी ये ट्रेंड हो रही है. आइए जानते हैं इस मजेदार टीवी सीरीज के बारे में, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अरबाज खान और शोरा ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तस्वीर

अरबाज खान और शोरा ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है. दोनों ने बेटी के नन्हें पैरों की फोटो शेयर की है, जिसमें उसने चांदी की पायलें पहन रखी हैं.

https://www.instagram.com/p/DWWOkumiIxp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो ने आने वाले ड्रामा शो ‘मां का सम’ का ट्रेलर जारी

भारत का सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टीनेशन, प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ ‘माँ का सम’ का दिल छू लेने वाला और मनोरंजक ट्रेलर जारी किया। निकोलस खारकोंगोर द्वारा निर्देशित और यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले बबीता अशीवाल द्वारा निर्मित यह सीरीज़ एक अनोखी, और दिल को खुश कर देने वाली दुनिया की झलक पेश करती है, जहां एक गणित का जीनियस प्यार को समीकरणों के जरिए समझने की कोशिश करता है. फिल्म को 3 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DWYJllOiPyb/

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 2 मिनट की वो तेलुगु फिल्म, जिसने जीता ऑस्कर अवॉर्ड

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कई मजेदार मूवीज बनती हैं, लेकिन सिर्फ इस धांसू फिल्म ने ही ऑस्कर जीत पाया. आइए जानते हैं उस टॉलीवुड फिल्म के बारे में, जिसने भारत में नहीं बल्कि जापान में सबसे ज्यादा कमाई की. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Tumbbad 2 की शूटिंग हुई शुरू!

सोहम शाह की अपकमिंग फिल्म 'तुम्बाड 2' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है. खबरों के मुताबिक मुंबई के माढ द्वीप में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है. बता दें इस बार सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं.

Entertainment News LIVE: Peddi में दिखा राम चरण का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, क्रिकेटर से बने पहलवान

राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे और राम नवमी के खास मौके पर मेकर्स ने एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' से रेसलर लुक की पहली झलक दिखाई है, जो 'दंगल' और 'सुल्तान' की याद दिला रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: 78 एपिसोड का वो सबसे पॉपुलर टीवी शो, जिसके आते ही सड़कों पर छा जाता था सन्नाट

कुछ टीवी शो सिर्फ मनोरंजन के लिए होते, बल्कि इतिहास बन जाते हैं. ऐसा ही 1987 में आए इस टीवी शो ने पूरे भारत में तहलका मचा दिया था. यह टीवी शो आने पर सड़के खाली हो जाती थी. गांव का गांव मिलकर यह शो देखता था. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: विक्की कौशल ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के सेलेब्स आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं अब विक्की कौशल ने भी आदित्य धर की फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं. साथ ही विक्की कौशल ने आदित्य धर को बेस्ट फिल्ममेकर बताया है.

Entertainment News LIVE: हनुमान जयंती पर आएंगे राम! दिखेगी 4000 करोड़ी फिल्म की पहली झलक

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित की जा रही 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने राम नवमी के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है. फिल्म की पहली झलक हनुमान जयंती के मौके पर देखने के लिए मिलने वाली है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: राम-सीता की तरह 'पावर कपल' होते हैं इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की एक साथ जोड़ी राम-सीता की जैसी पवित्र होती है. यह लोग पावर कपल होते हैं, जिसका साथ उनके भाग्योदय का कारण बनता है. शादी के बाद दोनों के जीवन में विशेष उन्नति होती है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'रामायण' से रणबीर कपूर का पहला लुक इस दिन होगा रिलीज

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती पर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने पोस्ट जारी कर इस पर अपडेट शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/DWX0sFeCuLQ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8c6e0c61-d3c3-46a3-b06d-b4cd249a0458

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार–वामिका गब्बी स्टारर गाने ने पार किया 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, क्योंकि यह 14 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड की ओजी (OG) एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के महा-मिलन का वादा करती है। फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने हाल ही में रोमांटिक गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज किया है, जिसे 50 मिलियन (5 करोड़) से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच डोसा डेट पर निकले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. फिल्म की सक्सेस के बीच हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में डोसा डेट पर देखा गया. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DWWbe_0DYBr/?utm_source=ig_embed&ig_rid=71e136e6-87e3-4e14-9c17-a9b0ca0e0822

Entertainment News LIVE: अनन्या बिरला की कितनी है नेटवर्थ?

अनन्या बिरला इन दिनों सुर्खियों में आ गई हैं. बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ वो फेमस सिंगर भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या बिरला 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. अनन्या का मुंबई में एक आलीशान घर भी है और इस आलीशान घर की कीमत 425 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

https://www.instagram.com/p/DUUoxDuDAAu/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: दानिश पंडोर ने 'धुरंधर 2' में यामी गौतम के कैमियो पर की बात

दानिश पंडोर ने 'धुरंधर 2' में यामी गौतम के कैमियो पर बात की है. एक्टर ने कहा कि उनका कैमियो हमारे लिए भी एक सरप्राइज था. हमें भी इस कैमियो की खबर नहीं थी. बता दें यामी गौतम के कैमियो को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया.

Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम अक्सर किसी ना किसी से जुड़ता ही रहता है. वहीं अब डेटिंग की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि अब इन अफवाहों पर वो और उनके बेटे अरहान खान हंसते हैं और मजाक बनाते हैं.

https://www.instagram.com/p/DU-gTBqDQyA/?hl=en&img_index=1

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग में आपस में भिड़े फैंस

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग में फैंस आपस में भिड़ते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस के बीच थिएटर में ही लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर कब रिलीज होगी Vadh 2?

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की 'वध 2' की ओटीटी रिलीज सामने आ गई है. ये थ्रिलर फिल्म 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. इस खबर से फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 49.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इंडियन नेट कलेक्शन में फिल्म ने 674.17 करोड़ और इंडियन ग्रॉस कलेक्शन में 805.32 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 1,067.24 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

Entertainment News LIVE: राम चरण का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार रामचरण आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्म 'चिरुथा' से की थी. इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने 'ऑरेंज', 'रचा', 'नायक', 'येवडू', 'गोविंदुडु अंदरिवदेले' और 'ध्रुवा' जैसी कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया.

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' में 'जसकीरत' की बहन ने शेयर किए BTS फोटोज

'धुरंधर 2' में बनी रणवीर सिंह की बहन हरलीन रंगी का किरदार निभाने वालीं हितिका बाली ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के साथ फिल्म के सेट से फोटोज शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल भी हो रही है. वहीं हितिका ने रणवीर सिंह के लिए खास नोट भी लिखा.

https://www.instagram.com/p/DWUM511idf4/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c3269e15-6c1b-49d2-b5e6-ddaec71bae11&img_index=1

Entertainment News LIVE: आमिर खान ने खुद बताई फिल्म Sitaare Zameen Par की OTT रिलीज डेट

जल्द ही आमिर खान की फिल्म Sitaare Zameen Par अब OTT पर रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी खुद आमिर ने दी है. उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट दोनों के बारे में बताया है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक बार फिर साथ नजर आए राजीव सेन और चारू असोपा

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के बीच तलाक हो चुका है. लेकिन तलाक के बाद भी कपल साथ अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं. बता दें कि चारू अक्सर राजीव के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/DWWFEVtjzri/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: क्या आदित्य धर की 'धुरंधर 2' छू पाएगी 1500 करोड़ का आंकड़ा?

धुरंधर 2 ने सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पिछली वाली फिल्म ने कुल 1300 करोड़ की कमाई की थी. इस केलकुलेशन से क्या धुरंधर 2 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं. आइए जानते हैं 8वें दिन की कमाई से फिल्म का भविष्य. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब और किस OTT प्लेटफॉर्म देखें Avatar 3?

सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी फिल्म Avatar: Fire and Ash के बहुत सारे फैंस हैं. यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. लेकिन अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: विक्रांत मेसी ने अपने पिता और बेटे का साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर

विक्रांत मेसी ने अपने पिता और बेटे के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मैं और मेरी छोटी सी दुनिया. फोटो को खींचने का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया है.

https://www.instagram.com/p/DWVibw_CEvK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Netflix पर जरूर देखें ये 3 जबरदस्त ट्रेडिंग क्राइम-थ्रिलर फिल्में-सीरीज

अगर आपको क्राइम-थ्रिलर फिल्में या सीरीज देखने का शौक है, तो Netflix पर इस वक्त ये 3 फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं, जिनको देखकर आपका दिमाग घूम सकता है. कोहरे के धुंध में छिपे रहस्य से लेकर आपको नवाजुद्दीन का जलवा देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sony LIV पर देखें 2 घंटे 19 मिनट की ये पीरियड-थ्रिलर मलयाली फिल्म

अगर आपको Tumbaad जैसी फिल्म पसंद आई है, तो यह मलयाली फिल्म आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. इसमें शानदार हॉरर-थ्रिलर सीन्स आपकी नीदें उड़ाने के लिए काफी हैं. यह फिल्म आप Sony LIV पर मिल जाएगी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: विजय ने अपनी शादी के 1 महीना पूरे होने पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

विजय और रश्मिका की शादी का पूरी एक महीना हो गया है. इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं. फैंस ने विरोश को खूब बधाईयां दी हैं.

https://www.instagram.com/p/DWWJzltgW1u/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का 1000 करोड़ी कलेक्शन देखकर पाकिस्तानियों ने मांगा कमाई का 80% हिस्सा

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. सिर्फ हफ्तेभर के अंदर ही फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. हर कोई फिल्म सफलता पर जश्न मना रहा है, लेकिन इस कामयाबी से हमारे पड़ोसी पाकिस्तान बुरी तरह जल रहे हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस सुरभी ने कुछ इस तरह किया कन्या पूजन

अष्टमी के इस शुभ अवसर पर एक्ट्रेस सुरभी ने भी कन्या पूजन किया. छोटी छोटी कन्याओं को खुद अपने हाथ से खाना खिलाया. बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं.

https://www.instagram.com/p/DWVxXD8DOSx/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Splitsvilla का ये कंटेस्टेंट 'कैसानोवा' की छवि छोड़कर बना राधा रानी का भक्त

प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुनकर बड़े बड़े महारथियों के मन में परिवर्तन आ गया. विराट कोहली से लेकर राज कुंद्रा तक राधा राधा नाम जप करने लगे. ऐसे ही 'Splitsvilla' फेम पारस छाबड़ा के साथ हुआ, जहां पर वे अपनी कैसानोवा वाली छवि से दूर आकर भक्ति में रम गए हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर पाकिस्तान में 5 इंडियन फिल्मों ने काटा बवाल, 3 तो हैं बैन

पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी इंडियन फिल्मों को खूब देखा जाता है. ऐसे में 5 ऐसी फिल्में ओटीटी पर धाक जमाए पाक में बैठी हैं, जिसमें से तीन के थिएटर रिलीज पर पहले ही बैन लगाया जा चुका है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने शेयर की 2017 में बनी फिल्म की पुरानी क्लिप

करण जौहर अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने 2017 में बनी फिल्म की एक पुरानी क्लिप साझा की है, जिसमें वे शॉपिंग और अपनी लग्जरी लाइफस्टारल को लेकर बातें कर रहे हैं. यह काफी मजेदार वीडियो है.

https://www.instagram.com/reel/DWWDGzMCBF3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: फिल्ममेकर सुधांशु राय लेकर आ रहे हैं राघव सचर की कहानी

मशहूर फिल्ममेकर सुधांशु राय की स्टोरीटेलिंग सीरीज ड्रीमर्स ने अपने चौथे एपिसोड का टीज़र जारी कर दिया है. इस बार एपिसोड में म्यूजिकल प्रोडिजी राघव सचर की प्रेरणादायक यात्रा को दिखाया जाएगा. अपनी सिनेमैटिक और भावनात्मक कहानी कहने की शैली के लिए जानी जाने वाली यह सीरीज लगातार सच्ची कहानियों को सरल लेकिन प्रभावशाली तरीके से पेश कर रही है. नए टीजर में राघव सचर की उस यात्रा की झलक मिलती है, जो बेहद कम उम्र में शुरू हुई थी. राघव सचर एक सिंगर हैं, जिन्होंने ढेरों गाने गाए हैं.

https://www.instagram.com/p/DWMKgTfDwOc/

Entertainment News LIVE: 7.1 IMDb रेटिंग की वो फिल्म, जिसमें दिखा अरब के रेगिस्तान का काला सच

कुछ फिल्में आपका दिमाग हिलाकर रख सकती हैं. ऐसी ही एक फिल्म जो Netflix पर आपको मिल जाएगी. उसमें अरब के रेगिस्तान में फंसा युवक अपनी जान को कैसे बचाता है. ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी देखकर आपका मन पसीज जाएगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इवेंट में लगा ग्लैमर का तड़का, पहचान में नहीं आई ये एक्ट्रेस

सिनेमा जगत की एक्ट्रेसेस फिल्मों के साथ ही अपने लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं. ऐसे में हाल ही में एक इवेंट में साउथ और बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर शिरकत की और इस दौरान रानी मुखर्जी और काजोल ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. देखिए फोटोज.

Entertainment News LIVE: एक्टिंग की दुनिया में महारथी होते हैं इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के जातकों के अंदर प्राकृतिक तौर पर अभिनय की कला होती है. इसी मूलांक से संबंध सिर्फ धुरंधर 2 के एक्टर रणवीर सिंह ही नहीं रखते, बल्कि उनके जैसे कई और एक्टर्स भी हैं, जिनका इस अंक से गहरा नाता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'एक दिन' का नया गाना 'ख्वाब देखूं' हुआ रिलीज

'एक दिन' ने अपने ट्रेलर और टाइटल ट्रैक के साथ पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। अब, एक और नया गाना 'ख्वाब देखूं' रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को रोमांस की एक अलग ही दुनिया में ले जाता है!

Entertainment News LIVE: 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म, जिसने Netflix पर पाकिस्तान समेत 16 देशों में जमाई धाक

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस तो फर्स्ट पार्ट का जलवा पिछले दो महीने से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए मिल रहा है. लेकिन अब इसे सनी देओल की फिल्म ने पछाड़ दिया है और सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत 16 देशों में धाक जमा ली है. पढ़िए पूरी खबर.

Entertainment News LIVE: इंतज़ार खत्म! 'नागबंधम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट आई सामने

जब से फिल्म 'नागबंधम' का ऐलान हुआ है, यह 2026 की सबसे चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बन गई है. पौराणिक कथाओं और ड्रामे के अनोखे मेल वाली इस फिल्म में विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में हैं. दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस बढ़ते क्रेज को देखते हुए, टीम ने अब फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर ली है। 'नागबंधम' 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

https://www.instagram.com/p/DWVje5cjQVj/?igsh=b2FscWR5bnJheDlq

Entertainment News LIVE: यूट्यूब पर फ्री में देखें फिल्में

यूट्यूब पर आप फ्री में कई फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. फ्री में देखने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें 'प्ले मी' से लेकर 'नेवर हाइक अलोन' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखरी सवाल’ की रिलीज डेट आई सामने!

संजय दत्त की फिल्म ‘आखरी सवाल’ की सिर्फ पहली झलक ही सामने आई थी कि उसने खलबली मचा दी, जिसमें आजादी से पहले के दौर की अनकही सच्चाइयों को पहली बार दिखाया गया है. ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है. नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने इसका निर्देशन किया है और इस फिल्म की रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की गई है.

https://www.instagram.com/p/DWVhM-6ghzF/?igsh=eW02YW1sNGcybXU2

Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे ने अपने नए लुक से फैंस का जीता दिल

अनन्या पांडे हाल ही में अपने लुक में नजर आईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. फैंस अनन्या पांडे की वीडियो पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DWULqiUE4NW/

Entertainment News LIVE: पृथ्वी थिएटर पहुंचे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने हाल ही में मुंबई के पृथ्वी थिएटर का दौरा किया है. साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इसकी पोस्ट शेयर की और अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये अनुभव काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस 2 हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ लोग रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर बता रहे हैं तो कुछ रणबीर कपूर को बेस्ट बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने अपने पापा को खास अंदाज में बर्थडे किया विश

कृति सेनन अपने पापा का जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

Entertainment News LIVE: यामी गौतम ने शादी में क्यों पहनी थी मां की साड़ी?

'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने अपनी शादी में मां की साड़ी पहनी थी. एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें शादी के दिन अपनी मां जैसा ही दिखना था. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'रोजा' एक्ट्रेस मधु का बर्थडे आज

'रोजा' एक्ट्रेस मधु आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बचपन से ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने 'अजगन' मूवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

Entertainment News LIVE: कुमार सानू संग कुनिका सदानंद की AI फोटो हुई वायरल

कुमार सानू और कुनिका सदानंद की एक AI फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर एक्ट्रेस आग बबूला हो गईं और उन्होंने इस फोटो को वायरल करने वालों की जमकर क्लास लगाई. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 47.70 करोड़ की कमाई की. वहीं 'धुरंधर 2' ने 7 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन में 623.42 और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 744.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 994.58 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

Entertainment News LIVE: प्रकाश राज का बर्थडे आज

एक्टर प्रकाश राज आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में नेगेटिव रोल से पॉजिटिव रोल तक निभाने वाले प्रकाश राज अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें धनुष की 'तेरे इश्क में' में इमोशनल रोल प्ले करते हुए देखा गया था. इस फिल्म के लिए प्रकाश राज की काफी तारीफ भी हुई.

Entertainment News LIVE: रवि किशन ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं भोजपुरी स्टार रवि किशन ने भी रणवीर सिंह की फिल्म की खूब तारीफ की. रवि किशन ने कहा कि फिल्म देखकर सब जान गए कि नोटबंदी क्यों हुई है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'धुरंधर 2' समाज का आईना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ