1 / 5
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है. इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम किरदार में निभाया है.
धुरंधर द रिवेंज

2 / 5
'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बाद जब दीपिका पादुकोण का कोई रिएक्शन नहीं, तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. हालांकि, अब दीपिका पादुकोण ने इस तरह से रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का जश्न मनाया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
दीपिका पादुकोण

3 / 5
दरअसल, 'धुरंधर 2' की सफलता को देखने के बाद हर किसी को यही उम्मीद थी कि पार्टी काफी जबरदस्त होने वाली है. लेकिन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म की सक्सेस पार्टी को इतनी सादगी से मनाया है कि हर कोई हैरान रह गया.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

4 / 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई के साउथ इंडियन कैफे में स्पॉट किया गया है. इतना ही नहीं साथ में रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी नजर आए हैं. दरअसल इस पार्टी की फोटो रेस्टोरेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है
रणवीर सिंह

5 / 5
दरअसल, इस फोटो में देखा जा रहा है कि धुरंधर स्टार रणवीर सिंह इस रेस्टोरेंट के सभी स्टाफ और शेफ के साथ सेल्फी ले रहे हैं. इतना ही नहीं रणवीर और दीपिका ने अपने इस लंच डेट पर एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग भी की है.