कैसानोवा की छवि छोड़, बने राधा रानी के लाडले, प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग ने बदली 'Splitsvilla' फेम की दुनिया

Paras Chhabra Spiritual Journey: प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुनकर बड़े बड़े महारथियों के मन में परिवर्तन आ गया. विराट कोहली से लेकर राज कुंद्रा तक राधा राधा नाम जप करने लगे. ऐसे ही 'Splitsvilla' फेम पारस छाबड़ा के साथ हुआ, जहां पर वे अपनी कैसानोवा वाली छवि से दूर आकर भक्ति में रम गए हैं.

Paras Chhabra Spiritual Journey
1 / 8
Paras Chhabra Spiritual Journey

प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुनकर बड़े बड़े महारथियों के मन में परिवर्तन आ गया. विराट कोहली से लेकर राज कुंद्रा तक राधा राधा नाम जप करने लगे. ऐसे ही 'Splitsvilla' फेम पारस छाबड़ा के साथ हुआ, जहां पर वे अपनी कैसानोवा वाली छवि से दूर आकर भक्ति में रम गए हैं.

विज्ञापन

'Splitsvilla' फेम पारस छाबड़ा

 'Splitsvilla' फेम पारस छाबड़ा 2 / 8

'Splitsvilla' फेम पारस छाबड़ा को कौन नहीं जानता? उन्होंने सिर्फ इसी शो नहीं बल्कि बिग बॉस 13 में भी अहम किरदार निभाया था. इन दोनों शोज से पारस काफी फेमस हुए और उनके करियर में बड़ा उछाल आया.

विज्ञापन

कैसानोवा की इमेज

कैसानोवा की इमेज3 / 8

पारस की इमेज किसी कैसानोवा से कम नहीं थी. वे पार्टी, ग्लैमर, सोशल मीडिया की चकाचौंध के बीच ही ज्यादातर दिखाई देते थे. लोग उन्हें रोमांटिक अंदाज, अच्छी लुक्स और कैसानोवा स्टाइल के लिए जानते थे. लेकिन अब उनके जीवन में बदलाव आया है.

पारस के जीवन में बदलाव

पारस के जीवन में बदलाव4 / 8

पारस खुद बताते हैं कि सबकुछ होने के बाद भी उन्हें कुछ खालीपन महसूस होता था. चिंता, डिप्रेशन और बेचैनी उन्हें परेशान करने लगी. रातों को अजीब सपने आते और मन शांत नहीं होता. इन सबसे परेशान पारस एक दिन वृंदावन पहुंचे और वहां से सबकुछ बदल गया.

विज्ञापन

प्रेमानंद जी से मुलाकात

प्रेमानंद जी से मुलाकात5 / 8

पारस के अनुसार, वे वहां पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में गए. महाराज जी की सरल बातें, भजन और राधा रानी की महिमा सुनकर उनका दिल पिघल गया. पारस ने महाराज जी से पूछा कि राधा रानी से कैसे प्रेम करें. महाराज जी ने उन्हें राधा नाम जपने की सलाह दी.

पारस का राधा रानी से प्रेम

पारस का राधा रानी से प्रेम6 / 8

पारस ने कहा, “मुझे राधा रानी से प्रेम है.” महाराज जी की कृपा से उन्होंने राधा नाम का जाप शुरू किया. धीरे-धीरे उनकी जिंदगी में बदलाव आने लगा. राधा रानी के नाम जपने से पारस की चिंता कम हुई. डिप्रेशन दूर हुआ और मन में शांति आई.

विज्ञापन

राधा रानी के लाडले पारस

राधा रानी के लाडले पारस7 / 8

उन्होंने अपनी मां को भी महाराज जी के सत्संग सुनाए. मां भी वृंदावन आकर रहने लगीं. पारस अब ग्लैमर की दुनिया से दूर होकर भक्ति की राह पर चल रहे हैं. वे खुद को राधा रानी का लाडला कहते हैं.

भक्ति पॉडकास्ट की शुरुआत

भक्ति पॉडकास्ट की शुरुआत8 / 8

पारस पूरी तरह से ग्लैमर से दूर नहीं है. लेकिन उन्होंने शोर शराबे की बजाय भक्ति का रास्ता चुना. अब 'Abraa Kaa Dabra Show' नाम से पॉडकास्ट भी चलाते हैं, जहां पर वे ज्योतिष, आध्यात्म और भक्ति से जुड़ी चर्चाएं करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन