9.5 IMDb रेटिंग वाली वो सीरीज, जिसके 5 सीजन ने मचाया धमाल, आज भी कर रही Netflix पर जबरदस्त ट्रेंड

Breaking Bad Walter White Book: Netflix पर 9.5 IMDb रेटिंग वाली वो सीरीज, जिसके 5 सीजन ने तहलका मचा दिया था. आज भी ये ट्रेंड हो रही है. आइए जानते हैं इस मजेदार टीवी सीरीज के बारे में, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है.

Breaking Bad Netflix
1 / 8
Breaking Bad Netflix

Netflix पर 9.5 IMDb रेटिंग वाली वो सीरीज, जिसके 5 सीजन ने तहलका मचा दिया था. आज भी ये ट्रेंड हो रही है.  आइए जानते हैं इस मजेदार टीवी सीरीज के बारे में, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है.

विज्ञापन

Netflix की धांसू सीरीज

Netflix की धांसू सीरीज2 / 8

Netflix पर कई धांसू सीरीज ट्रेडिंग हैं. लेकिन इसके सामने अच्छी अच्छी सीरीज बेकार लगने लगेंगी. इसको 9.5 IMDb रेटिंग मिली है और यह लोगों का खूब पसंद आ रही है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कौन सी है ये सीरीज?

कौन सी है ये सीरीज?3 / 8

इस टीवी सीरीज का नाम है- ब्रेकिंग बैड, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. इसका IMDb रेटिंग 9.5 है, जो बहुत ही ऊंचा स्कोर है. 2008 से 2013 तक चली इस सीरीज के पांच सीजन आज भी Netflix पर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. (Credit- Pinterest)

किस तरह की है यह सीरीज?

किस तरह की है यह सीरीज?4 / 8

अगर इसकी कहानी पर बात करें तो यह सीरीज वॉल्टर व्हाइट नाम के एक स्कूल टीचर से शुरू होती है. वह केमिस्ट्री पढ़ाता है. उसकी जिंदगी साधारण है जैसे कि बीवी स्काइलर, बेटा वॉल्टर जूनियर और थोड़ी बचत. एक दिन डॉक्टर बताते हैं कि उसे कैंसर है. परिवार की देखभाल के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है. तभी चीजें काफी अलग रूप ले लेती हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

पांच सीजन का सफर

पांच सीजन का सफर5 / 8

पहला सीजन में वॉल्टर बीमारी और नई जिंदगी से जूझता है. दूसरे और तीसरे सीजन में खतरे बढ़ते जाते हैं. पुलिस, दुश्मन और परिवार सब परेशान करते हैं. चौथा सीजन में ताकत का खेल शुरू होता है. पांचवां सीजन सबसे रोमांचक है. यहां वॉल्टर की सफलता और गिरावट दोनों दिखती है. (Credit- Pinterest)

क्यों इतनी पॉपुलर?

क्यों इतनी पॉपुलर?6 / 8

यह सीरीज सिर्फ ड्रग की कहानी नहीं है. यह इंसान के अंदर छिपे अंधेरे पक्ष को दिखाती है. वॉल्टर अच्छा आदमी से बुरा कैसे बनता है, यह देखना बहुत दिलचस्प है. लेखक विंस गिलिगन ने कहानी इतनी मजबूत बनाई कि हर एपिसोड देखने को मजबूर कर दे. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

ब्रेकिंग बैड फिर से ट्रेडिंग

ब्रेकिंग बैड फिर से ट्रेडिंग7 / 8

ब्रेकिंग बैड फिर से ट्रेडिंग हो गया है. क्योंकि सीरीज में हेक श्रेडर का किरदार निभाने वाले अभिनेता डीन नॉरिस ने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है. वे अपनी बुक ओरल हिस्ट्री बुक, 3 नवंबर, 2026 को रिलीज करेगें. (Credit- Pinterest)

क्यों है ये बुक खास?

 क्यों है ये बुक खास? 8 / 8

यह बुक ब्रेकिंग बैड फैंस के लिए बेहद खास साबित होने वाली है. क्योंकि इसमें शो के निर्माण के दौरान के पर्दे के पीछे (BTS) के किस्से, कलाकारों के विशेष इंटरव्यू और ऐसी अनसुनी कहानियां होंगी जो प्रशंसकों ने पहले कभी नहीं सुनी होंगी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन