Netflix पर पाकिस्तान में 5 इंडियन फिल्मों ने काटा बवाल, 3 तो हैं बैन, एक 8 हफ्तों से कर रहीं ट्रेंड, देखिए लिस्ट

5 Indian Movies Trending on Netflix in Pakistan: पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी इंडियन फिल्मों को खूब देखा जाता है. ऐसे में 5 ऐसी फिल्में ओटीटी पर धाक जमाए पाक में बैठी हैं, जिसमें से तीन के थिएटर रिलीज पर पहले ही बैन लगाया जा चुका है.

Top 5 Indian Movies Trending on OTT Netflix
1 / 6
Top 5 Indian Movies Trending on OTT Netflix

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और तकरार अक्सर देखने के लिए मिलती है. लेकिन इस बीच भारतीय फिल्मों को पड़ोसी में मुल्क में काफी पसंद किया जाता रहा है. तनाव का असर फिल्मों पर पड़ता है. इसे थिएटर में रिलीज नहीं किया जाता है लेकिन जब ये ओटीटी पर आती हैं तो लोग धड़ल्ले से देखते हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर 5 इंडियन फिल्मों ने धाक जमा रखी है, जिसमें 3 की रिलीज पर पाक ने पहले ही बैन लगाया था. इसमें एक तो थिएटर बैन के बाद जब ओटीटी पर आई तो पिछले 8 हफ्तों से लगातार ट्रेंड ही कर रही है. देखिए लिस्ट...

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 22 / 6

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है. इंडिया में तो ये टॉप पर है साथ ही पाकिस्तान में भी ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर धाक जमाए बैठे है. इसकी कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. पाकिस्तान में फिल्म के थिएटर रिलीज पर बैन लगा दिया गया था. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

मेड इन कोरिया

मेड इन कोरिया3 / 6

कार्तिक और प्रियंका मोहन की फिल्म 'मेड इन कोरिया' भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इंडिया में तो इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही पाकिस्तान में भी इसे खूब देखा जा रहा है. फिल्म पाकिस्तान में 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये पिछले दो हफ्तों से ट्रेंडिंग लिस्ट में बरकरार है. (Photo- IMDb)

धुरंधर

धुरंधर4 / 6

आदित्य धर और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज पर भी पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया था लेकिन ओटीटी पर इसे कोई रोक नहीं पाया. फिल्म इंडिया में तो जबरदस्त कमाई की और अब ओटीटी पर भी रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. अब इसका तो दूसरा पार्ट भी थिएटर में आ चुका है. लेकिन फिल्म का फर्स्ट पार्ट अभी इंडिया के साथ ही पाकिस्तान में भी खूब देखा जा रहा है. ये नेटफ्लिक्स पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

तलवार गिल्टी

तलवार गिल्टी5 / 6

वहीं, पाकिस्तान में ओटीटी पर ट्रेंड करने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में चौथी फिल्म 'तलवार गिल्टी' का नाम भी शामिल है. इसे 2015 में थिएटर में रिलीज किया गया था. इसकी कहानी 2008 के नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित है. ये भारतीय क्राइम थ्रिलर फिल्म है और ये पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर दो हफ्तों पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा ने अहम रोल प्ले किया है. (Photo- IMDb)

राजी

राजी6 / 6

इतना ही नहीं, इस लिस्ट में आलिया भट्ट की 8 साल पुरानी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'राजी' का नाम भी शामिल है. फिल्म के थिएटर रिलीज पर पाकिस्तान की ओर से बैन लगाया गया था लेकिन अब जब ये ओटीटी नेटफ्लिक्स पर आई तो इंडिया ही नहीं पाकिस्तान में भी छा गई है. पाक में टॉप 10 चार्ट में फिल्म तीन हफ्तों से ट्रेंड कर रही है. अभी ये 9वें नंबर पर बरकरार है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन