धुआंधार अंग्रेजी बोलने के लिए जरूर देखें ये 5 शो, हफ्तेभर में टकाटक बोलने लगेंगे इंग्लिश

TV Shows to Improve English: अगर आपको अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती है, तो आप इन 5 मजेदार हॉलीवुड शोज को देखना शुरू कर दें. इससे हफ्तेभर में आपको अपनी अंग्रेजी में सुधार मिलेगा. आप टकाटक इंग्लिश बोलने लगेंगे.

TV Shows to Improve English
1 / 7
TV Shows to Improve English

अगर आपको अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती है, तो आप इन 5 मजेदार हॉलीवुड शोज को देखना शुरू कर दें. इससे हफ्तेभर में आपको अपनी अंग्रेजी में सुधार मिलेगा. आप टकाटक इंग्लिश बोलने लगेंगे.

विज्ञापन

अंग्रेजी बोलने में परेशानी होना

अंग्रेजी बोलने में परेशानी होना2 / 7

कुछ लोगों को अंग्रेजी बोलने में बड़ी परेशानी होती है. आस पास कोई इंग्लिश भाषा बोलने वाला भी नहीं होता. ऐसे में कुछ खास फिल्में और सीरीज आपकी मदद कर सकती हैं. इनको देखने से आपको अंग्रेजी बोलने में दिक्कत कम होगी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Friends

Friends 3 / 7

यह Netflix का पुराना शो है, जो 1994 में रिलीज हुआ था. यह शो 2004 तक चला. Friends सबसे पॉपुलर शो है जो दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है. इसमें जो लोग बोलते हैं वो बहुत सिंपल और रोजाना इस्तेमाल होने वाला अंग्रेजी है. आप “How you doin’?”, “We were on a break!” जैसी लाइन्स सुनकर आसानी से याद कर सकते हैं. (Credit- Pinterest)

Breaking Bad

Breaking Bad4 / 7

यह शो थोड़ा सीरियस है लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाली अंग्रेजी बहुत क्लियर और पावरफुल है. कैरेक्टर्स साफ-साफ और जोर देकर बोलते हैं. इसमें आपको इमोशन्स, डिसीजन और टेंशन वाली बातें अंग्रेजी में सुनने को मिलेंगी. अगर आप कॉन्फिडेंटली बोलना सीखना चाहते हैं तो Breaking Bad जरूर देखें. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

The Big Bang Theory

 The Big Bang Theory 5 / 7

यह शो साइंस के स्टूडेंट्स और उनके दोस्तों पर है. यहां बहुत सारे स्मार्ट जोक्स और टेक्निकल शब्द भी हैं, लेकिन रोजाना की बातचीत भी बहुत अच्छी है. “Penny!”, “Bazinga!” जैसी लाइन्स मस्त हैं. अगर आप थोड़ी एडवांस्ड अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो यह शो परफेक्ट है. इससे आपकी वोकैबुलरी और प्रोननसिएशन दोनों सुधरेगी. (Credit- Pinterest)

Modern Family

Modern Family 6 / 7

यह शो एक फैमिली की कहानी है जिसमें अलग-अलग कल्चर के लोग रहते हैं. डायलॉग बहुत नेचुरल और फनी हैं. लोग जैसे घर में बात करते हैं, वैसे ही यहां बोलते हैं. आपको “Oh my God!”, “That’s so funny!” जैसी आम एक्सप्रेशन्स आसानी से सीखने को मिलेंगी. इस शो को देखकर आप फैमिली, रिलेशनशिप और डेली लाइफ के बारे में अंग्रेजी में बात करना सीख जाएंगे. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Sherlock

Sherlock 7 / 7

Sherlock होम्स की स्टोरी पर आधारित यह शो बहुत ही तेज दिमाग वाले डिटेक्टिव पर है. बेनेडिक्ट कंबरबैच बहुत फास्ट और क्लियर अंग्रेजी बोलते हैं. यह शो देखकर आपकी लिसनिंग स्किल बहुत मजबूत होगी. इसे देखने से लंबे और स्मार्ट सेंटेंस सुनने की आदत पड़ेगी. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन