3 घंटे 21 मिनट की फिल्म, जिसने Dhurandhar को दिया धोबी पछाड़, पाकिस्तान समेत 16 देशों में जमाई धाक

Border 2 Trending On Netlfix Top: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस तो फर्स्ट पार्ट का जलवा पिछले दो महीने से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए मिल रहा है. लेकिन अब इसे सनी देओल की फिल्म ने पछाड़ दिया है और सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत 16 देशों में धाक जमा ली है.

Border 2 Trending On Netlfix Top
1 / 8
Border 2 Trending On Netlfix Top

ओटीटी पर पिछले दो महीने से आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' नंबर 1 पर कब्जा जमाए हुए थी. ऐसे में अब इसे सनी देओल की वॉर फिल्म ने पछाड़ दिया है. सनी देओल की इस फिल्म का 28 साल पहले फर्स्ट पार्ट आया था और अब इसका सीक्वल लंबे समय के बाद आया तो मूवी ने थिएटर और अब ओटीटी पर भी बवाल काट दिया है.

विज्ञापन

फिल्म 'बॉर्डर 2'

फिल्म 'बॉर्डर 2'2 / 8

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की. इसे 26 जनवरी, 2026 के मौके पर रिलीज किया गया था और तब ये 2026 की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. लेकिन 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद ये साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई 'बॉर्डर 2'

नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई 'बॉर्डर 2'3 / 8

इतना ही नहीं, 'बॉर्डर 2' को अब ओटीटी पर रिलीज किया गया तो इसने यहां भी धमाल ही मचा दिया. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और रिलीज के बाद से ही ओटीटी पर छाई हुई है. ना केवल इंडिया में बल्कि इसका दबदबा वर्ल्डवाइड देखने के लिए मिला है. (Photo- IMDb)

डेब्यू वीक में मिले इतने व्यूज

डेब्यू वीक में मिले इतने व्यूज4 / 8

ओटीटी पर आने के पहले हफ्ते में 'बॉर्डर 2' ने 3.3 मिलियन व्यूज हासिल किए. फिल्म में जिस तरह से कहानी, इमोशन और देशभक्ति को दिखाया गया है लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. ये इंडियन सिनेमा की बिगेस्ट वॉर फिल्म बन चुकी है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

16 देशों में टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

16 देशों में टॉप 10 में कर रही ट्रेंड5 / 8

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने ओटीटी के जरिए पाकिस्तान समेत 16 देशों में धाक जमा ली है. फिल्म 16 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

6 / 8

वर्ल्डवाइड 16 देशों में बांग्लादेश, बहरीन, कुवैत, श्रीलंका, मालदीव्स, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सिंगापुर, UAE, न्यूजीलैंड, केन्या और नाइजीरिया जैसे देशों के नाम शामिल है. इन देशों में फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

इन फिल्मों को भी पछाड़ा

इन फिल्मों को भी पछाड़ा7 / 8

'बॉर्डर 2' की ग्लोबल रीच जबरदस्त देखने के लिए मिली है. इस फिल्म ने नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. फिल्म ने 16 देशों के टॉप 10 चार्ट में 'छावा' (10 देश), 'सैयारा' (15 देश), कल्कि 2898 एडी (14 देश), 'वॉर 2' (14 देश) और 'पुष्पा 2' (15 देश) को पछाड़ दिया है. (Photo- IMDb)

8 / 8

गौरतलब है कि 'बॉर्डर 2' का निर्माण जेपी दत्ता फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी, वरुण, दिलजीत और अहान के साथ ही मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन