Dhurandhar 2 डायरेक्टर की पत्नी ने शादी में क्यों पहनी थी मां की साड़ी? यामी गौतम ने बताया चौंकाने वाला सच

Dhurandhar 2 Director Wife Yami Gautam: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के पति और फेमस डायरेक्टर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़कर अपनी जगह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दर्ज करा ली है. वहीं अब आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताती नजर आ रही हैं कि उन्होंने अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी क्यों पहनी थी?

yami gautam aditya dhar
1 / 8

विज्ञापन

यामी गौतम ने शेयर किया पुराना किस्सा

यामी गौतम ने शेयर किया पुराना किस्सा2 / 8

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद यामी गौतम काफी प्राउड फील कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा अपने फैंस के साथ शेयर किया. जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

मां की साड़ी पहन दुल्हन बनी थीं यामी गौतम

मां की साड़ी पहन दुल्हन बनी थीं यामी गौतम3 / 8

दरअसल यामी गौतम ने आदित्य धर से शादी के दौरान अपनी मां की साड़ी पहनी थी. एक्ट्रेस ने कहा कि वो पल उनके लिए काफी इमोशनल था, क्योंकि उस साड़ी से उनका गहरा जुड़ाव था. वो इसे पहनकर काफी स्पेशल फील कर रही थीं.

एक्ट्रेस ने फैशन इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस किया शेयर

एक्ट्रेस ने फैशन इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस किया शेयर  4 / 8

एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने अपनी शादी का मेकअप भी खुद ही किया था, क्योंकि मैं उस खास दिन अपनी मां की तरह ही दिखना चाहती थी. यामी गौतम ने आगे फैशन इंडस्ट्री के एक्सपीरियंस को भी इंटरव्यू में शेयर किया.

विज्ञापन

फैशन डिजाइनर के साथ किया काम

फैशन डिजाइनर के साथ किया काम5 / 8

यामी गौतम ने बताया कि मैंने कई फैशन डिजाइनर्स के साथ काम किया है, लेकिन हर किसी को बराबरी का मौका नहीं मिलता है. कई फेमस डिजाइनर्स ऐसे भी होते हैं जो हर किसी को अपने डिजाइनर आउटफिट नहीं देते हैं.

डिजाइनर ने लहंगा देने से किया था इनकार

डिजाइनर ने लहंगा देने से किया था इनकार6 / 8

एक्ट्रेस ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि एक बार एक डिजाइनर ने मुझे लहंगा देने से मना कर दिया था और कहा था कि ये आपके लिए नहीं है, क्योंकि उनका मानना था कि मैं उसे पहनने लायक नहीं थी. ये सुनकर मुझे काफी बुरा लगा था.

विज्ञापन

कई डिजाइनर्स को बताया अच्छा

कई डिजाइनर्स को बताया अच्छा7 / 8

यामी गौतम ने आगे ये भी कहा कि इंडस्ट्री के सभी डिजाइनर्स ऐसे नहीं होते, कुछ आपके टैलेंट और आपकी काबिलियत को देखकर आपके साथ व्यवहार करते हैं. वो आपके साथ ऐसे ही व्यवहार करते हैं जैसे वो सबके साथ करते हैं.

यामी गौतम ने कब की थी शादी?

यामी गौतम ने कब की थी शादी?8 / 8

बता दें यामी गौतम ने 4 जून साल 2021 में आदित्य धर के साथ शादी की थी. दोनों ने अपने परिवार और अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामा था. वहीं यामी गौतम ने अपनी मां की साड़ी पहनकर अलग ही ट्रेंड सेट कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन