‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 9 महीने बाद होने जा रहा बंद? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
Kyunki Saas Bhu Kabhi bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर चर्चा जोरों पर है कि शो बंद होने जा रहा है. महज 9 महीने के बाद ही इसकी चर्चा खूब हो रही है. ऐसे में अब मेकर्स ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.
Edited By : Rahul Yadav|Updated: Mar 27, 2026 15:34
Share :
Kyunki Saas Bhu Kabhi bahu Thi 2 Off Air rumours
---विज्ञापन---
स्मृति ईरानी का पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो को लोग काफी पसंद करते हैं. इसकी हर हफ्ते की टीआरपी तक टॉप में रहती है. अभी इस शो को शुरू हुए महज 9 महीने का ही वक्त हुआ है और इसके ऑफ एयर होने की चर्चा जोरों पर हो रही है. पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि ये शो अब बंद होने जा रहा है. ऐसे में अब इस पर मेकर्स का रिएक्शन सामने आया है. चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर स्टार प्लस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया और शो को बंद करने की चर्चा पर सफाई दी गई है. उन्होंने इसे अफवाहें और बेबुनियाद बताया है. मेकर्स की ओर से कहा गया कि शो को बंद करने या किसी दूसरे शो से रिप्लेस करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है.
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हमने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 बंद होने जा रहा है और उसकी जगह क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं… लाया जाएगा. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. हम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीजन 2 को बंद नहीं कर रहे हैं और अभी तक शो की कोई एंड डेट तय नहीं की गई है.’
मेकर्स के इस बयान के बाद निश्चत रूप से फैंस को एक बड़ी राहत मिली है. स्मृति ईरानी का शो भारतीय टीवी के सबसे आइकॉनिक शोज में से एक हैं. इसका पहला सीजन हिट रहा था और कहानी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. ना केवल कहानी ही बल्कि सीरियल का हर किरदार भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को ऑन एयर हुए अभी 9 महीने का ही वक्त हुआ है.