Tumbaad फैंस के लिए जैकपॉट है ये मलयाली फिल्म, सदियों पुराने राक्षस का रहस्य जानकर चक्करा जाएगा दिमाग, Sony LIV पर देखें

Bramayugam Movie Review: अगर आपको Tumbaad जैसी फिल्म पसंद आई है, तो यह मलयाली फिल्म आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. इसमें शानदार हॉरर-थ्रिलर सीन्स आपकी नीदें उड़ाने के लिए काफी हैं. यह फिल्म आप Sony LIV पर मिल जाएगी.

Bramayugam movie
1 / 8
Bramayugam movie

अगर आपको Tumbaad जैसी फिल्म पसंद आई है, तो यह मलयाली फिल्म आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. इसमें शानदार हॉरर-थ्रिलर सीन्स आपकी नीदें उड़ाने के लिए काफी हैं. यह फिल्म आप Sony LIV पर मिल जाएगी.

विज्ञापन

Tumbaad फैंस के लिए खुशखबरी

Tumbaad फैंस के लिए खुशखबरी2 / 8

कुछ लोगों को Tumbaad फिल्म काफी पसंद आई थी. कहानी से लेकर फिल्म में एक्टिंग के लोग फैन हैं. उनके लिए यह मलयाली फिल्म किसी जैकपॉट से कम नहीं है. इसमें दिखाए गए दृश्य आपको हफ्तों नहीं बल्कि महीनों तक याद रहेंगे.

विज्ञापन

कौन सी है मलयाली फिल्म?

कौन सी है मलयाली फिल्म?3 / 8

अगर आपको पीरियड-थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो ब्रमायुगम आपके लिए परफेक्ट फिल्म है. ये मलयाली सिनेमा की एक शानदार हॉरर थ्रिलर है, जो तुम्बाद जैसी ही माहौल बनाती है. लेकिन इसमें लोककथाओं का अपना स्वाद है. फिल्म अब Sony LIV पर उपलब्ध है.

17वीं सदी का डरावना मकान

17वीं सदी का डरावना मकान4 / 8

फिल्म 17वीं सदी के मालाबार (केरल) में सेट है. मुख्य किरदार थेवन (अर्जुन अशोकन) एक गरीब लोक गायक है. वह युद्ध और गुलामी से भागता हुआ जंगल में पहुंचता है. रात में उसका दोस्त यक्षी (एक खूबसूरत भूतनी) का शिकार हो जाता है.

विज्ञापन

डरावने दृश्य

 डरावने दृश्य 5 / 8

थेवन भागकर एक पुराने, टूटे-फूटे बड़े मकान (माना) में घुस जाता है. यहां मकान का मालिक कोडुमोन पोट्टी (ममूटी) रहता है. मकान में अजीब-अजीब आवाजें आती हैं. दीवारें रहस्य छिपाए हुए हैं. पोट्टी का बर्ताव भी डरावना लगने लगता है. तभी शुरू होता है असली खेल.

सदियों पुराना चाथन राक्षस

सदियों पुराना चाथन राक्षस6 / 8

फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य है चाथन नाम का राक्षस. सदियों पहले एक तांत्रिक चूडालन पोट्टी को देवी वराही ने यह चाथन दिया था. चाथन मदद करता था, लेकिन तांत्रिक ने उसका गलत इस्तेमाल किया. चाथन ने विद्रोह कर दिया और अब मकान पर कब्जा कर चुका है.

विज्ञापन

तुम्बाद जैसा माहौल, अलग स्वाद

 तुम्बाद जैसा माहौल, अलग स्वाद7 / 8

तुम्बाद फैंस को ब्रमायुगम में वही गहरी डर, पुरानी लोककथाएं और लालच का खेल नजर आएगा. दोनों फिल्में जंप स्केयर पर नहीं, बल्कि माहौल और मनोविज्ञान पर जोर देती हैं. ब्रमायुगम पूरी तरह ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई है, जो इसे और भी डरावना बनाती है.

Sony LIV पर अभी देखें

Sony LIV पर अभी देखें8 / 8

ब्रमायुगम 2 घंटे 19 मिनट की फिल्म है. यह पूरी फिल्म आपको ब्लैक और व्हाइट में देखने को मिलेगी. इसको 7.7 IMDb रेटिंग मिली है. लोग इसे बड़े मजे से Sony LIV पर देख रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन