'शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा...', कुमार सानू संग AI फोटो देख कुनिका सदानंद हुईं आगबबूला

Kunickaa Sadanand Kumar Sanu Photo Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. 'बिग बॉस 19' से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने वालीं कुनिका सदानंद ने एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. कुमार सानू के साथ कुनिका सदानंद की एक AI फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

kunickaa sadanand kumar sanu (6)
1 / 8

विज्ञापन

कुनिका सदानंद और कुमार सानू की फोटो वायरल

कुनिका सदानंद और कुमार सानू की फोटो वायरल2 / 8

कुनिका सदानंद ने जैसे ही कुमार सानू संग अपनी वायरल AI फोटो देखी, वो आग बबूला हो गईं. AI फोटो बनाने वालों को एक्ट्रेस ने मानहानि का केस दर्ज कराने तक की चेतावनी दे दी. सोशल मीडिया पर कुनिका का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

यूजर ने शेयर की फोटो

यूजर ने शेयर की फोटो3 / 8

दरअसल एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कुनिका और कुमार सानू की एक फोटो AI से जनरेट की और कुनिका को भी इस फोटो में टैग किया. साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कृपया मैम, #Sanuncka को भी एक रिप्लाई दे दीजिए.'

फोटो देख भड़कीं कुनिका सदानंद

फोटो देख भड़कीं कुनिका सदानंद4 / 8

इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कुनिका ने लिखा, 'शर्म करो, ये आदमी शादीशुदा है और इनके बच्चे भी हैं. कोर्ट में उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स भी दिए गए हैं, जिसके चलते ये फेक फोटो बनाने वाले मुसीबत में आ सकते हैं.'

विज्ञापन

कुनिका ने दी धमकी

कुनिका ने दी धमकी5 / 8

कुनिका यहां नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि उन्हें या मेरी पर्सनल लाइफ को फैन वॉर में घसीटना बंद कर दें. किसी का सम्मान करना सीखो. मैं तुम्हारे खिलाफ मानहानि का केस कर दूंगी, इस पोस्ट को जल्द से जल्द हटा दो.

कुमार सानू संग जुड़ चुका कुनिका का नाम

कुमार सानू संग जुड़ चुका कुनिका का नाम6 / 8

कुनिका सदानंद का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं बता दें कुनिका सदानंद का नाम पहले कुमार सानू से जुड़ चुका है. इसका जिक्र एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 19' में भी किया था.

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया था खुलासा

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया था खुलासा7 / 8

वहीं सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कुनिका ने खुलासा किया था कि वो कुमार सानू के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में थीं. एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि मैं कुमार सानू के साथ घर बसाना चाहती थी, लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा थे.

कुनिका सदानंद आज हैं सिंगल

कुनिका सदानंद आज हैं सिंगल8 / 8

कुनिका ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. क्या पता अगर आज मैं उनकी पत्नी होती तो मैं वो सब अचीव नहीं कर पाती जो मैंने अपनी लाइफ में अचीव किया है, मैं बंदिशों में बंधकर रह जाती. बता दें आज एक्ट्रेस सिंगल लाइफ जी रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन