Dhurandhar 2 BO Collection: 8 दिनों में Dhurandhar The Revenge ने 8 बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके सबको चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन कितना है?

dhurandhar box office collection day 8

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 8 दिनों में फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. जब से फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर फैंस को भी रणवीर सिंह की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर के काम की जमकर तारीफ हो रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 49.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.4% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 19,493 रहे. इंडियन नेट कलेक्शन में फिल्म ने 674.17 करोड़ और इंडियन ग्रॉस कलेक्शन में 805.32 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 1,067.24 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों में 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इनमें ‘एनिमल’, ‘पठान’, ‘छावा’, ‘धुरंधर’, ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘पद्मावत’, ‘कांतारा’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इन फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘एनिमल’ ने 915 करोड़, ‘पठान’ ने 1,055 करोड़, ‘छावा’ ने 800 करोड़, ‘धुरंधर’ ने 1,000 करोड़, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 852, ‘कांतारा’ ने 450 करोड़, ‘पद्मावत’ ने 585 करोड़ और ‘कुली’ ने 675 करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ में कौन-कौन?

बता दें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने कमाल की एक्टिंग की है. इनके साथ ही फिल्म के छोटे किरदारों ने भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता. ये ही वजह है कि आज ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ