बेटी की बीमारी पर Varun Dhawan का छलका दर्द, बोले- ‘नॉर्मल चलना भी आसान नहीं’
बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी इस साल जून में 2 साल की हो जाएगी. बेटी की जन्म के काफी समय बाद एक्टर वरुण धवन ने बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की बेटी लारा धवन का जन्म 3 जून 2024 को हुआ था. इस जून को लारा धवन 2 साल की हो जाएगी. फिल्मों में सबको हंसाने वाले वरुण धवन ने हाल ही में वह दर्द शेयर किया है जिसे सुनकर हर बाप का कलेजा दहल जाएगा. दरअसल एक्टर की बेटी लारा धवन को एक ऐसी बीमारी की चपेट में है जिसकी वजह से ना तो वह ठीक से चल सकती है और न ही दौड़ सकती है.
विज्ञापन
आपको बता दें कि वरुण धवन ने बी अ मैन के एपिसोड में अपनी बेटी लारा धवन की बीमारी का जिक्र किया है. एक्टर ने कहा कि लारा डीडीएच यानी डेवलपमेंट डिस्प्लेशिया का हिप्स बीमारी का शिकार है. दरअसल, इस बात का वरुण को तब पता चला जब वो डेढ़ साल की हुई. इस बीमारी में कूल्हे का जोड़ अपनी जगह से खिसक जाता है जिसकी वजह से ना तो ठीक से चल पाते है और नहीं दौड़ पाते हैं
वरुण धवन ने आगे कहा,’स्लिप डिस्क और गठिया जैसी बीमारियां जल्दी पता नहीं चलती हैं. इसका इलाज पश्चिम में जन्म से ही बहुत अच्छे तरीके से होता है. यह इलाज भारत में हर जगह नहीं है. लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो उसका ध्यान रखते हैं. हालांकि अभी उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी है.’ वरुण ने आगे कहा, ‘एक ही प्रक्रिया में कूल्हे को वापस अपनी जगह पर लाया जाता है लेकिन उन्हें स्पाइका कास्ट में रहना पड़ता है, जो काफी मुश्किल होता है. इसमे बेहोश किया जाता है और फिर जब होश आता है. मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं
कब हुई थी वरुण धवन की शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी 2021 को हुई थी. शादी से पहले दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे. उनकी शादी अलीबाग में मौजूद द मेंशन हाउस में हुई थी. शादी में कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार वालों को ही बुलाया था.