Avatar 3 OTT Release Date: अवतार फैंस का इंतजार खत्म! जानें कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Avatar: Fire and Ash?
Avatar Fire And Ash OTT Release Date: सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी फिल्म Avatar: Fire and Ash के बहुत सारे फैंस हैं. यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. लेकिन अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है.
फिल्म Avatar: Fire and Ash के दीवाने
2 / 7जेम्स कैमरून की प्रसिद्ध अवतार सीरीज की तीसरी फिल्म Avatar: Fire and Ash दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म पांडोरा की दुनिया में नई कहानी लेकर आई है, जहां आग और राख के बीच रोमांचक संघर्ष दिखाया गया है.
फिल्म के फैंस
3 / 7इस फिल्म के फैंस आपको विश्वभर में बड़ी आसानी से मिल जाएंगे. दिसंबर, 2025 में जब भारत में धुरंधर का क्रेज था, उस वक्त भी Avatar: Fire and Ash ने अपने लिए खास जगह बनाकर रखी हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और करोड़ों दर्शकों को अपनी ओर खींचा. अब घर बैठे इसे देखने का इंतजार खत्म होने वाला है.
OTT पर रिलीज कब होगी?
4 / 7अवतार फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि यह फिल्म 31 मार्च 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी. यह Amazon Prime Video पर ऑन डिमांड (PVOD) के रूप में आएगी. मतलब आप इसे किराए पर ले सकते हैं या खरीद सकते हैं.
किस प्लेटफॉर्म पर देखें?
5 / 7भारत में फिल्म Amazon Prime Video और Apple TV पर 31 मार्च 2026 से रेंट या खरीद के लिए उपलब्ध होगी. आप आसानी से इन प्लेटफॉर्म्स पर जाकर इसे देख सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Amazon Prime Video पर यह विशेष रूप से दिखाई देगी.
फुल स्ट्रीमिंग के लिए
6 / 7फुल स्ट्रीमिंग के लिए फिल्म Disney+ पर ग्लोबली रिलीज होने की उम्मीद है. भारत में यह JioHotstar (Disney+ Hotstar) पर आएगी. हालांकि, इसकी सटीक स्ट्रीमिंग डेट अभी घोषित नहीं हुई है. अनुमान है कि अप्रैल से जून 2026 के बीच यह JioHotstar पर आ सकती है.
क्यों है खास यह फिल्म?
7 / 7Avatar: Fire and Ash में शानदार विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन और इमोशनल कहानी है. जेक सुली और नेतिरी की कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म PG-13 रेटेड है, यानी परिवार के साथ देखी जा सकती है लेकिन कुछ सीन थोड़े इंटेंस हो सकते हैं. बता दें कि इस फिल्म को 7.4 IMDb रेटिंग मिली है.
