Ram Charan Birthday: बेटे के 41वें बर्थडे पर इमोशनल हुए पिता चिरंजीवी, शेयर की एक्टर की बचपन की तस्वीरें

Ram Charan Happy Birthday: आज साउथ सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन है. वे अपना 41वां बर्थडे मना रहे हैं. बता दें कि इस खुशी के मौके पर उनके पिता और टॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी ने इमोशनल पोस्ट किया है. उन्होंने राम चरण की बचपन की प्यारी तस्वीरें साझा कीं.

Ram Charan Birthday

Ram Charan Birthday

Chiranjeevi Emotional Post for Ram Charan: आज साउथ सुपरस्टार राम चरण का जन्मदिन है. देशभर में एक्टर के फैंस अलग अलग तरीकों से उनका जन्मदिन मना रहे हैं. इस साल यह राम चरण का 41वां जन्मदिन है. इसी बीच पिता और तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने बेहद भावुक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने अपने बेटे से जुड़े भावों को बड़े सहज भाव से व्यक्त किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीवी का भावुक पोस्ट

चिरंजीवी ने भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने राम चरण की बचपन की तस्वीरें साझा की हैं. साथ ही बहुत इमोशनल कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा कि ‘चरण बाबू, बचपन में मेरा हाथ थामने से लेकर आज अनेकों के लिए प्रेरणास्रोत बनने तक. आप मुझे सचमुच गर्व महसूस कराते हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि ‘आप सिनेमा और निजी जीवन में जिस तरह संतुलन बनाए रखते हैं, परिवार के प्रति आपकी ज़िम्मेदारी की भावना, ईश्वर में आपकी आस्था, अनुशासन और नैतिक मूल्य. हर बार जब मैं यह सब देखता हूँ, तो आपके प्रति मेरा प्रेम और प्रशंसा और भी प्रबल हो जाती है. ईश्वर का आशीर्वाद और प्रशंसकों का प्यार आपको हमेशा नई ऊँचाइयों की ओर ले जाए. हैप्पी बर्थडे डियर.’

विज्ञापन

फैंस की प्रतिक्रिया

पिता चिरंजीवी के इस भावुक पोस्ट पर फैंस अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं. उन्हें खूब प्यार दिया जा रहा है. इस पोस्ट पर चिरंजीवी और राम चरण दोनों के फैंस एक्टर को बधाई दे रहे हैं. इस पोस्ट पर खुद राम चरण की पत्नी ने कमेंट किया कि ‘तीसरी तस्वीर में अनविरा (यानी राम की बेटी) बिल्कुल कार्बन कॉपी है.’

विज्ञापन

राम चरण ने दिया जन्मदिन का गिफ्ट

इस बीच राम चरण ने अपने फैंस को जन्मदिन का बढ़िया तोहफा दिया है. उन्होंने अपने आने वाली फिल्म Peddi का टीजर रिलीज किया, जिसमें उनका लंबी दाढ़ी वाला लुक बेहद पसंद आ रहा है. लंबी दाढ़ी के साथ वे बेहद रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को आने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ