आमिर खान ने खुद बताई फिल्म Sitaare Zameen Par की OTT रिलीज डेट, बोले- 'मैं हमेशा OTT रिलीज…'

Sitaare Zameen Par OTT Release Date: जल्द ही आमिर खान की फिल्म Sitaare Zameen Par अब OTT पर रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी खुद आमिर ने दी है. उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट दोनों के बारे में बताया है.

Sitaare Zameen Par OTT Release Date

Sitaare Zameen Par OTT Release Date

Aamir Khan Sitaare Zameen Par Sony LIV: पिछले साल आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया था. यह फिल्म 20 जून, 2025 को रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी न्यूरोडाइवर्सिटी और अलग-अलग लोगों के अपने नॉर्मल पर आधारित है. यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और दर्शकों का दिल जीता था. इस फिल्म के डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT रिलीज की घोषणा

आमिर खान ने अपनी फिल्म की OTT रिलीज डेट खुद बताई है. सितारे जमीन पर 3 अप्रैल 2026 को Sony LIV पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी. यह गुड फ्राइडे के लॉन्ग वीकेंड पर रिलीज हो रही है, जिससे ज्यादा लोग घर बैठे देख सकेंगे.

यूट्यूब चैनल पर पेड वर्जन

बता दें कि पहले आमिर खान ने फिल्म को यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल से रिलीज किया था. अगस्त 2025 में यूट्यूब चैनल ‘आमिर खान टॉकीज’ पर इसे 100 रुपये में किराए पर देखा जा सकता था. उस समय उन्होंने कहा था कि वे पारंपरिक OTT प्लेटफॉर्म पर जल्दी रिलीज नहीं करना चाहते, क्योंकि वे थिएटर बिजनेस को बचाना चाहते हैं.

विज्ञापन

आमिर खान ने खुद बताया

मीडिया इंटरेक्शन के दौरान रिपोर्टर के द्वारा पूछे जाने पर आमिर खान ने जवाब दिया कि मैं हमेशा से फिल्म को OTT पर रिलीज करना चाहता था, लेकिन थिएटर रिलीज के तुरंत बाद नहीं. अब फिल्म Sony LIV पर रिलीज हो रही है, जिसकी तारीख है 3 अप्रैल. बता दें कि आमिर थिएटर को बहुत महत्व देते हैं, लेकिन अब घर बैठे देखने का मजा भी मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ