32 साल पुराना दूरदर्शन का वो सुपरहिट शो, जिसने 90s में धुरंधर 2 के 'जमील जमाली' को बनाया था सुपरस्टार, देखें राकेश बेदी का ये अनोखा रूप

Rakesh Bedi Shriman Shrimati Show: Dhurandhar 2 के जमील जमाली यानी राकेश बेदी ने रणवीर सिंह से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. उनकी कॉमिक टाइमिंग ने सबको खूब मजा कराया. बता दें कि राकेश बेदी धुरंधर 2 से पहले इस 32 साल पुराने टीवी शो के लिए फेमस थे, जिस किरदार ने खूब हंसाया.

Rakesh Bedi Shriman Shrimati Show
1 / 7
Rakesh Bedi Shriman Shrimati Show

Dhurandhar 2 के जमील जमाली यानी राकेश बेदी ने रणवीर सिंह से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. उनकी कॉमिक टाइमिंग ने सबको खूब मजा कराया. बता दें कि राकेश बेदी धुरंधर 2 से पहले इस 32 साल पुराने टीवी शो के लिए फेमस थे, जिस किरदार ने खूब हंसाया.  

विज्ञापन

धुरंधर 2 के जमील जमाली

धुरंधर 2 के जमील जमाली2 / 7

धुरंधर 2 का एक किरदार था जमील जमाली, जिसने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं. मगर क्या आप जानते हैं कि धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने पहले भी अपनी एक्टिंग से धमाल मचाया हुआ है.

विज्ञापन

आदित्य धर की फिल्म में मचाया धमाल

 आदित्य धर की फिल्म में मचाया धमाल3 / 7

आदित्य धर की फिल्म में राकेश बेदी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का काफी मनोरंजन किया. लेकिन आज की जनता उन्हें जमाल जमाली के नाम से जानते हैं. लेकिन वे आज से 32 साल पहले अपनी इस खास पहचान के साथ मशहूर थे.

राकेश बेदी का पुराना रूप

 राकेश बेदी का पुराना रूप4 / 7

90 के दशक में दूरदर्शन पर कई अच्छे शो आते थे. उनमें से एक बहुत प्रसिद्ध शो था श्रीमान श्रीमती. यह शो साल 1994 में शुरू हुआ और 1997 तक चला. आज से करीब 32 साल पहले का यह शो उस समय घर-घर में देखा जाता था. इसमें राकेश बेदी ने खास किरदार अपनाया था.

विज्ञापन

कैसा था श्रीमान श्रीमती?

कैसा था श्रीमान श्रीमती?5 / 7

यह शो उस जमाने का हिट शो था. कॉमेडी से भरपूर यह सीरियल आज भी कई लोगों को याद आता है. शो में दो पड़ोसी परिवारों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें जर्नैल सिंह खुराना का किरदार राकेश बेदी निभा रहे हैं. यह उस समय का सबसे हिट शो बना था.

राकेश बेदी का किरदार

राकेश बेदी का किरदार6 / 7

राकेश बेदी ने इस शो में दिलरुबा का रोल निभाया. दिलरुबा जी बहुत नरम स्वभाव के थे. उनकी आवाज, चाल-ढाल और अंदाज अलग था. वे अपनी पत्नी प्रेमा जी से थोड़ा डरते भी थे. हाथों को खास तरीके से रखना, नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाना और प्यार से बात करना, ये सब उनके किरदार की खास बातें थीं.

विज्ञापन

आज क्यों याद आता है यह शो?

आज क्यों याद आता है यह शो?7 / 7

अब राकेश बेदी धुरंधर 2 फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभा रहे हैं. यह रोल बिल्कुल अलग है. लेकिन पुराने फैंस को याद आता है कि यही अभिनेता एक समय दिलरुबा बनकर हंसाते थे. श्रीमान श्रीमती को आज भी कई लोग भाभीजी घर पर हैं का ओरिजिनल वर्जन मानते हैं. दोनों शो में पड़ोसी परिवारों की मजेदार कहानी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन