1 / 7
7.9 IMDb Rated Court Room Drama Movie
Court Room Drama Movie This Weekend: वीकेंड आ गया है और आपके लिए हम लेकर आए हैं साउथ की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, जिसकी IMDb रेटिंग 7.9 है. इस फिल्म में ना तो एक्शन है ना ही कॉमेडी लेकिन फिर भी इसे लोगों ने काफी पसंद किया था. मूवी को ओटीटी पर देख सकते हैं. अगर आप एक्शन और गाली गलौच से भरी फिल्में देखकर बोर हो गए हैं तो ये आपके लिए ओटीटी पर इस हफ्ते अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
क्या है फिल्म की कहानी?

2 / 7
दरअसल, हम जिस फिल्म की बारे में बात कर रहे हैं उसमें एक ऐसे शख्स की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो छोटी-मोटी चोरियां करता था लेकिन बाद सुधर चुका होता है. वह कासरगोड में अपनी पत्नी देवी के साथ जी रहा होता है. एक दिन उसकी जिंदगी में अजीब मोड़ आता है. (Photo- Screenscrab/Youtube)

3 / 7
एक दिन वह उसकी तरफ तेजी से आ रहे ऑटो से बचने के लिए दीवार फांदता है और दीवार के उस पार बंधे विधायक के पालतू कुत्ते उसे काट लेते हैं. बाद में उस पर चोरी करने को कोशिश का आरोप भी लगता है. राजीवन डरता नहीं है बल्कि उल्टा उन पर केस ठोक देता है. (Photo- Screenscrab/Youtube)
ये है फिल्म का नाम

4 / 7
इस फिल्म का टाइटल कुछ और नहीं बल्कि 'नना थान केस कोडू' है. हिंदी में इसका मतलब 'तो फिर मुझ पर केस कर दो' है. इसमें कहानी कोझुम्मल राजीवन की है, जो झूठे चोरी के आरोप में फंसा होता है. (Photo- Screenscrab/Youtube)
फिल्म की खासियत

5 / 7
इस फिल्म की खास बात ये है कि इसका टॉपिक भले ही सीरियस चुना गया है लेकिन, इसे मजाकिया ढंग से दिखाया गया है. लीड एक्टर के तौर पर कुंचाको बोबन ने आम आदमी का रोल प्ले किया है. फिल्म में उनकी एक्टिंग को देखकर कोई कह ही नहीं पाएगा कि वह एक सुपरस्टार हैं. (Photo- Screenscrab/Youtube)

6 / 7
साउथ की इस मूवी की एक और खास बात ये है कि इसमें 80s के गाने देवदूथर पाड़ी के रीमिक्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें जबरदस्त कहानी के साथ ही शानदार सस्पेंस और हैरान करने वाले ट्विस्ट भी देखने के लिए मिलते हैं. (Photo- Screenscrab/Youtube)
फिल्म ने जीते 7 अवॉर्ड्स

7 / 7
मूवी को 53वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड में भी कई कैटेगरी में अवॉर्ड मिल चुके हैं. मूवी ने कुल 7 अवॉर्ड्स जीते थे. ऐसे में अगर इसकी ओटीटी रिलीज की बात की जाए तो मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (Photo- Screenscrab/Youtube)