हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Mahesh Babu ने बेटी के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, सितारा को किस करते दिखे सुपरस्टार

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:29 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज यानी 20 जुलाई को फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो एक मिलिट्री ड्रामा है. यह मूवी साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की कार्यवाही को दिखाया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:41 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ‘रामायण’ की पूरी स्टारकास्ट हुई रिवील!

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. दर्शक फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:53 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: हीरोइन के जाल में फंसकर करण कक्कड़ ने गंवाई जान

बिजनेसमैन करण कक्कड़ मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसर बनना चाहते थे. लेकिन करियर शुरू होने से पहले ही करण की दर्दनाक मौत हो गई थी. करण के साथ काफी बड़ी साजिश की गई थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. पढ़िए पूरी खबर...

20:45 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 4 साल बाद OTT पर रिलीज होगी हुमा-मृणाल की ये फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म पूजा मेरी जान 4 साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:50 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: रातों की नींद उड़ा देंगी Netflix की ये 5 डरावनी फिल्में

आप भी ओटीटी इन दिनों देखने के लिए कोई हॉरर फिल्में सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको 5 बेहद डरावनी मूवी के बताने जा रहे हैं. इन फिल्मों में आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते है कि ये फिल्में कौन सी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. पढ़िए पूरी खबर...

18:53 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर छाई 8 एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर सीरीज

OTT पर हर दिन कई तरह की फिल्में-सीरीज जारी की जाती हैं, जो दर्श कों को काफी ज्यादा पसंद भी आती है. आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:57 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज पर मेकर्स ने अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी? या फिर अभी इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा? पढ़ें पूरी खबर...

17:20 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Mahesh Babu ने बेटी के जन्मदिन पर लुटाया प्यार

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा घट्टमनेनी के 14वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. बेटी के बर्थडे पर महेश ने सितारा को किस करते हुए एक फोटो शेयर किया और लिखा कि चाहे तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ, तुम हमेशा मेरी छोटी स्टार रहोगी, 14वें जन्मदिन की बधाई, सितारा.

https://x.com/urstrulyMahesh/status/2079078311511367865

17:16 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: एक्शन-रोमांस नहीं OTT पर देखिए 140 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म

ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों एक कमाल की फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

17:04 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: रुबीना दिलैक का नया लुक देखा?

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर नए लुक की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आई हैं. इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

16:08 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: आखिर क्यों डिलीट हुआ Santy Sharma का यूट्यूब चैनल?

रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट शेंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल कथित तौर पर डिलीट कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

15:22 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Arjun Kapoor को क्या सच में मिली नई गर्लफ्रेंड? साथ दिखी लड़की ने बताया सच!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अर्जुन की निजी जिंदगी की चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

14:07 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Jana Nayagan ने रिलीज से पहले किया धमाका, एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अपनी रिलीज से अब ज्यादा दूर नहीं है. फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. पढ़ें पूरी खबर...

13:04 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Christopher Nolan की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बनी The Odyssey

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. ये फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनर बन गई है. पढ़ें पूरी खबर...

12:36 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: इस बॉलीवुड एक्टर ने 15 साल बड़ी पाकिस्तानी लड़की से रचाई थी 'गुपचुप शादी'

नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुज के उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने समानांतर और कल्ट फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके जीवन का ये किस्सा काफी मशहूर है, जब उन्होंने अपने से 14-15 साल बड़ी पाकिस्तानी महिला से शादी कर ली थी. पढ़िए पूरी खबर...

12:09 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ‘अपनी ताकत का…’, CJP के प्रोटेस्ट पर कविता कौशिक की दिल्ली पुलिस से अपील

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक का सपोर्ट मिला है. कविता ने एक पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस ने इमोशनल अपील की है. पढ़ें पूरी खबर...

11:28 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: शबाना से लेकर पूनम पांडे तक, बॉलीवुड से कौन-कौन बना इस प्रोटेस्ट का चेहरा?

पिछले 1 महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर में परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ, जहां सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू कर दी. इस प्रोटेस्ट के समर्थन में बॉलीवुड के कई सितारे सपोर्ट में आए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

11:27 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: क्या बीमार हैं Salman Khan? वायरल अफवाहों पर आया भाईजान का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया. वीडियो में सलमान खान का लुक देख फैंस हैरान हो गए और लोगों ने कयास लगाए कि क्या सलमान खान बीमार हैं. इस बीच अब सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको लोग इन दावों का जवाब मान रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर भाईजान का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

10:23 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 20 से 26 जुलाई के बीच OTT पर रिलीज होंगी जबरदस्त फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर ये बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं. सभी OTT प्लेटफॉर्म्स पर आप इनका पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी पूरी लिस्ट. पढ़िए पूरी खबर...

10:12 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Thalapathy Vijay पहुंचे जंतर-मंतर! क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि सीएम विजय जंतर-मंतर पहुंचे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? पढ़ें पूरी खबर...

09:21 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: आमिर खान को बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने पर मुंबई पुलिस ने लिया संज्ञान

अभिनेता आमिर खान को बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र का गृह विभाग अलर्ट मोड पर है. आमिर खान के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है. महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा है कि धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सु मोटो लिया है. खान की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. फिर भी मुंबई पुलिस ने स्वत संज्ञान लिया है. जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी.

08:34 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नसीरुद्दीन शाह का बर्थडे आज

नसीरुद्दीन शाह आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 20 जुलाई 1950 को हुआ था. भारतीय सिनेमा को समानांतर यानी सिल्वर स्क्रीन पैरेलल और कल्ट फिल्मों से समृद्ध करने वाले इस एक्टर का जन्मदिन है. फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.

07:16 (IST) 20 Jul 2026

Entertainment News LIVE: कंट्रोवर्सी के बाद सलमान खान के नए पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

पिछले दिनों क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म The Odyssey भारत में रिलीज हुई, जिसे मार्केट में आए सिर्फ 3 दिन हुए हैं. इतने कम दिनों में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े. आइए जानते हैं फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई. पढ़िए पूरी खबर...

23:39 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: दूसरे रविवार को 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडीसी' का इन दिनों जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन इसी बीच अजय देवगन की 'धमाल 4' ने भी रविवार को जबरदस्त कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं कि 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' ने कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:28 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' सिंगर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शर्मनाक हरकत!

मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस हाल ही में एक शो के लिए देहरादून गई थी, जहां सिंगर के साथ फैंस ने बदसलूकी की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों काफी नाराज हो रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

21:44 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Sonam Wangchuk पर सवाल सुनते ही उलझीं मनारा चोपड़ा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर हर तरफ चर्चाएं चल रही हैं. उनके सपोर्ट मैं लोग सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन एक इवेंट के दौरान जब एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा से सोनम वांगचुक लेकर सवाल किया गया तो वो उलझन में पड़ गई और उन्हें कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद से लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

20:24 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: CJP के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचीं पूनम पांडे

अभिनेत्री पूनम पांडे आज दिल्ली के जंतर-मंतर कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में आई है और खुलकर अपनी बात रङी है. देखें वीडियो

20:07 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Samay Raina के शो में दिए बयान के बाद साक्षी झा की गई नौकरी?

समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. इस शो के तीसरे एपिसोड में एक महिला प्रतियोगिता साक्षी झा नजर आई थी. उन्होंने खुद को मर्दों से नफरत करने वाला बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने कई और बातें भी की है, जिसे लेकर साक्षी झा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, अब समय रैना उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. पढ़िए पूरी खबर...

19:08 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Christopher Nolan की ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में कितने का किया कलेक्शन?

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडीसी' इन दोनों दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इतना ही नहीं क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर...

18:11 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Katrina Kaif ने बेटे की पहली बार दिखाई झलक

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 8 महीने बाद अपने बेटे विहान के साथ बर्थडे पार्टी की झलकियां पोस्ट की हैं. कैटरीना ने इसे काफी खास बताया है. पढ़िए पूरी खबर...

17:08 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान के नए लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता

बॉलीवुड के दबंग खान (सलमान खान) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंता कर रहे हैं. इस वीडियो में उनका चेहरा झुर्रियों से भरा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

16:13 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर है OTT की ये सीरीज

आज के दौर में हर किसी के पास ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मौजूद होता है. अगर आपके पास भी जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दोनों जमकर देखी जा रही है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

14:49 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी थलपति विजय की 'जन नायकन'?

थलपति विजय की 'जन नायकन' की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. ये फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं.

14:33 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: MX Player पर फ्री में देखें 20 एपिसोड्स की ये क्राइम-थ्रिलर

एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'अब होगा हिसाब' है. इस सीरीज के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं हर सीजन में 10 एपिसोड्स हैं. 20 एपिसोड्स की इस सीरीज को आप फ्री में एमएक्स प्लेयर पर बिंज वॉच कर सकते हैं. एमएक्स प्लेयर पर ये सीरीज दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

13:52 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर देखें ये 5 टॉप थ्रिलर सीरीज

जियोहॉटस्टार पर आप थ्रिलर सीरीज छाई हुई हैं. इन सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है. इनमें प्रीतम एंड पेड्रो, मिसेज देशपांडे और द नाइट मैनेजर जैसी सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

13:21 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर छाया टीवी का रियलिटी शो

टीवी का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो को आप अपनी फैमिली के साथ वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं.

12:24 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: थलपति विजय की 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

थलपति के एक्शन फिल्म 'जन नायकन' के टिकट एडवांस बुकिंग में भारत में अब तक फिल्म के 29522 टिकट बिक चुके हैं. वहीं फिल्म के शोज 1189 हैं. एडवांस बुकिंग में भारत में अब तक फिल्म ने 1.6 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर

12:02 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार ने आनंद एल राय को नेशनल अवॉर्ड जीतने की दी बधाई

अक्षय कुमार ने आनंद एल राय को नेशनल अवॉर्ड जीतने की बधाई दी है. डायरेक्टर को Statue Of Unity का नेशनल अवॉर्ड मिला है. बधाई देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि ये एकता का प्रतीक है.

11:30 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 8 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर 1 महीने से उड़ाया गर्दा!

नेटफ्लिक्स की इस टॉप ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आई विल फाइंड यू' है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 18 जून को रिलीज किया गया था. वहीं अब इस सीरीज को 1 महीना हो गया है. 1 महीने बाद भी ये सीरीज छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर

11:08 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर क्या बोले कार्तिक आर्यन?

कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है. वहीं अब इस अवॉर्ड को जीतने पर कार्तिक आर्यन ने खुशी जाहिर की है. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कहा कि कुछ पल शब्दों से परे होते हैं और ये भी उनमें से एक है.

10:35 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुआ 'लॉक अप 2'

फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. ये शो नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर ये शो काफी वायरल हो रहा है.

09:57 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 के तीसरे हफ्ते में छाए ये 5 कंटेस्टेंट्स

'लॉक अप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं अब तीसरे हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ गई है. इस हफ्ते इस लिस्ट में श्रेया कालरा, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर और शिवांगी जोशी का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

09:38 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'आर्टिकल 370' को मिले 3 नेशनल अवॉर्ड, आदित्य धर ने जताई खुशी

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं. इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है. इसके साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस यामी गौतम को भी इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इस पर आदित्य धर ने खुशी जाहिर की है.

09:02 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: अरुण गोविल कैसे बने 'राम'?

दिल्ली में 'रामायण' फिल्म का पहला संकल्प समारोह हुआ. एक्टर जैसे ही संकल्प समारोह के दौरान स्टेज पर आए तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले आप सभी को जय श्री राम. राम शब्द छोटा सा है, लेकिन ये शब्द हमारे जीवन के साथ जुड़ा है. पढ़िए पूरी खबर

08:38 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर ज्योतिका ने दिया रिएक्शन

राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को नेशनल अवॉर्ड मिल गया है. वहीं अब इस जीत पर ज्योतिका ने रिएक्ट किया है. ज्योतिका ने राजकुमार राव की एक्टिंग की खूब तारीफ की. साथ ही अवॉर्ड जीतने पर भी खुश जताई

08:12 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 8,401 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 111.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 132.93 रहा. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 151.68 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:44 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर देखें National Award 2026 जीतने वाली ये 5 फिल्में

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों को 72वां नेशनल अवॉर्ड दिया गया है. इन फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में इस अवॉर्ड से नवाजा गया. इनमें श्रीकांत, कल्कि 2898 AD, आर्टिकल 370, पुष्पा 2 और कैप्टन मिलर जैसी फिल्में शामिल हैं. इन्हें आप नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडिया तक पर देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:14 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'वेलकम टू द जंगल' ने अब तक कितनी की कमाई?

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 23वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 38 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो 23वें दिन फिल्म के शोज 719 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 132.43 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 157.34 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 190.69 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ के पार होने वाला है.

06:43 (IST) 19 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'राम' के रोल के लिए रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को दिया क्रेडिट

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर हाल ही में दिल्ली में संकल्प समारोह हुआ. इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मीडिया को संबोधित किया. रणबीर कपूर स्टेज पर स्पीच देते हुए इमोशनल हो गए. वहीं एक्टर ने अपने 'राम' के किरदार पर भी खुलकर बात की. एक्टर ने 'राम' का रोल निभाने के लिए अरुण गोविल को क्रेडिट दिया. एक्टर ने कहा कि इस किरदार को निभाने के लिए उनके दिमाग में अरुण गोविल की ही छवि थी. दरअसल अरुण गोविल भी टीवी के सीरियल 'रामायण' में 'राम' का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.

Entertainment News: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा घट्टमनेनी के 14वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. बेटी के बर्थडे पर महेश ने सितारा को किस करते हुए एक फोटो शेयर किया और लिखा कि चाहे तुम कितनी भी बड़ी हो जाओ, तुम हमेशा मेरी छोटी स्टार रहोगी, 14वें जन्मदिन की बधाई, सितारा.

The Odyssey का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारत में फिल्म को ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म में मात्र 3 दिनों में 61.30 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 73 करोड़ के पार पहुंच गया. बता दें कि फिल्म The Odyssey ने अपने ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन कलेक्शन 22 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 21.90 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड्स तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें 23 दिनों का कलेक्शन

विज्ञापन

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. यह फिल्म दर्शक को काफी पसंद आ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डेट पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके है और यह मूवी अब भी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने दूसरे रविवार को भी अपनी कमाई से लोगों को चौंका दिया है. अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टार फिल्म ‘धमाल 4’ ने सैकिनिल्क के अनुसार दूसरे रविवार यानी 19 जुलाई को 13.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म ने 10 दिनों में 124.78 करोड़ रुपये छापे  हैं. इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार के द्वारा किया गया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola