Ramayana Cast: 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट हुई रिवील, जानें किस स्टार को मिला कौन-सा किरदार?

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को  लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. दर्शक फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Ramayana
1 / 5
Ramayana स्टार कास्ट रिवील ?

बॉलीवुड मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एक इवेंट रखा गया था, जिसका नाम 'प्रथम संकल्प' था. इस इवेंट के दौरान लगभग फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी. अब 'रामायण' फिल्म के किरदारों से पर्दा भी उठ गया है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि कौन-सा कलाकार किसका किरदार निभा रहा है.  

विज्ञापन

रामायण फिल्म स्टार कास्ट

रामायण फिल्म स्टार कास्ट2 / 5

'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रहीं हैं. इतना ही नहीं रवि दुबे-लक्ष्मण, आदिनाथ कोठारे-भरत और नीतीश शर्मा-शत्रुघ्न के किरदार में नजर आने वाले हैं. आपको बता दें कि फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

कैकेयी के रोल में कौन आएंगी नजर?

कैकेयी के रोल में कौन आएंगी नजर?3 / 5

आपको बता दें कि लोग पहले भी भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आए हैं. वहीं लारा दत्ता-कैकेयी, सोनल झा-सुमित्रा, सीबा चड्ढा-मंथरा और इंदिरा कृष्णन-कौशल्या के रोल में नजर आने वाली है.

रावण के रोल से उठा पर्दा

रावण के रोल से उठा पर्दा4 / 5

'रामायण' फिल्म का सबसे फेमस रावण के किरदार में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. वहीं रावण की पत्नी मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल नजर आने वाली है. इतना ही नहीं रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है. फिल्म में   विवेक ओबेरॉय-विद्युज्जिह्व, फैसल मलिक-कुंभकर्ण और हरीश उथमन-विभीषण के दमदार रोल में नजर आने वाली है.

विज्ञापन

रामायण का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

रामायण का ट्रेलर कब रिलीज होगा?5 / 5

बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी पानी ने फिल्म 'रामायण' में हनुमान का रोल निभाया है. इस मूवी का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा. चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म में जटायु की आवाज अमिताभ बच्चन देंगे और इस किरदार के लिए अनुपम खेर को चुना गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन