OTT Release This Week: इस हफ्ते होगा एंटरटेनमेंट का 'महा-धमाका', 20 से 26 जुलाई के बीच OTT पर रिलीज होंगी जबरदस्त फिल्में और सीरीज

Upcoming OTT Release: इस हफ्ते OTT लवर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि 20 से 26 जुलाई के बीच ये 13 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. नेटफ्लिक्स, जियोसिनेमा, सोनीलिव और डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स आपका भरपूर मनोरंजन होगा.

Upcoming OTT Releases
1 / 14
Upcoming OTT Releases

एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर ये बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं. सभी OTT प्लेटफॉर्म्स पर आप इनका पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी पूरी लिस्ट.  

विज्ञापन

पल्लीचट्टंबी

पल्लीचट्टंबी2 / 14

ट्विनो थॉमस स्टारर यह मलयालम पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 24 जुलाई को SonyLIV पर रिलीज होने जा रही है. 1957 के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म को आप मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देख सकेंगे.

विज्ञापन

द बीयर: सीजन 5

द बीयर: सीजन 53 / 14

मशहूर शेफ कार्मी और उनकी टीम की हाई-स्ट्रेस किचन लाइफ पर आधारित यह एमी-अवार्ड विनिंग ड्रामा सीरीज अपनी आखिरी और फाइनल सीजन के साथ 24 जुलाई 2026 को JioHotstar (डिज्नी+ हॉटस्टार) पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगा. इसके सभी 8 एपिसोड्स धमाकेदार ड्रामा से भरपूर हैं.

72 आवर्स

72 आवर्स4 / 14

सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन चॉइस होने वाली है जो इस वीकेंड आपके होश उड़ा देगी. यह डार्क कॉमेडी 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

एलीट फोर्स

एलीट फोर्स 5 / 14

अगर आपको मिलिट्री ऑपरेशन, कमांडो एक्शन और हाई-ऑक्टेन ड्रामा पसंद है, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें. यह 22 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

द देट कलेक्टर

द देट कलेक्टर 6 / 14

एक्शन और क्राइम जॉनर की इस फिल्म में कर्ज वसूलने वाले गैंग्स की अंडरवर्ल्ड की डार्क और खतरनाक दुनिया को करीब से दिखाया गया है. यह एक थाई एक्शन क्राइम फिल्म है, जो 23 जुलाई 2026 पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

लैडर 49

 लैडर 49 7 / 14

फायरफाइटर्स की जिंदगी और उनके जांबाज रेस्क्यू मिशन पर आधारित एक बेहद इमोशनल और एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जिसमें फैक्ट्री में लगी आग आपके होश उड़ा देगी. यह फिल्म 20 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

लव इन स्लो मोशन

लव इन स्लो मोशन8 / 14

मॉडर्न-डे रिलेशनशिप, प्यार और उलझनों को बयां करती एक बेहद खूबसूरत इमोशनल रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म 23 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

अ टॉक्सिक लव स्टोरी

अ टॉक्सिक लव स्टोरी9 / 14

यह 2016 में हुई कैलिफोर्निया के एत अजीबो-गरीब नए शादीशुदा जोड़ी से जुड़ा केस है, जिसमें छिपे सच आपके होश उड़ा सकते हैं. यह एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री है, जो 22 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

मुसाफिर कैफे

मुसाफिर कैफे10 / 14

जिंदगी की तलाश, सफर और नए किरदारों से मिलने की कहानी पर बनी एक दिल छू लेने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो कि 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स

 स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स 11 / 14

साई-फाई और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिक्स, जहां मुख्य किरदार अनजाने में पूरी दुनिया को बचाने की अजीबोगरीब कोशिश करता है. यह सीरीज 24 जुलाई 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.

लॉकअप 2

लॉकअप 212 / 14

लॉकअप एक मजेदार रिएलिटी शो है, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. इस शो का हर एपिसोड शुक्रवार को छोड़कर रोजाना नेटफ्लिक्स पर रिलीज होता है.

विज्ञापन

एलाइज: शैडोज ऑफ अ वूमेन

एलाइज: शैडोज ऑफ अ वूमेन13 / 14

महिला के जीवन के सस्पेंस, धोखे और छिपे हुए अतीत की परतों को खोलती हुई एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा है. यह 22 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

माय डॉटर्स फादर

माय डॉटर्स फादर14 / 14

पारिवारिक रिश्तों, पिता-पुत्री के बीच के बॉन्ड और इमोशनल ड्रामे से भरपूर कहानी है. यह मैक्सिक्न ड्रामा 22 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन