आखिर क्यों डिलीट हुआ Santy Sharma का यूट्यूब चैनल, क्या CJP पर टिप्पणी करना पड़ा भारी?

Santy Sharma Youtube Channel Deleted: रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट शेंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल कथित तौर पर डिलीट कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

Santy Sharma

Santy Sharma. image credit- social media

विज्ञापन

Santy Sharma Youtube Channel Deleted: रैपर और म्यूजिक आर्टिस्ट शेंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल कथित तौर पर डिलीट कर दिया गया है. जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर उनकी टिप्पणी के बीच उनका चैनल रिमूव हुआ है. इस बीच अब शेंटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि आखिर शेंटी के पोस्ट में क्या लिखा है?

शेंटी शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, शेंटी शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए शेंटी ने लिखा है कि मेरा चैनल सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं था. ये 11 साल के सपने, संघर्ष, यादों और अनगिनत घंटों की मेहनत था. उन्होंने लिखा कि एक आर्टिस्ट के लिए उसका काम ही उसकी आत्मा होता है.

Advertisment

क्या बोले शेंटी शर्मा?

उन्होंने कहा कि यूट्यूब ने पुष्टि की है कि मेरा चैनल स्थायी रूप से डिलीट कर दिया गया है. इसे दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकता. सीजेपी के संबंध में मेरे बयान के बाद, मुझे हेट मैसेजेज मिले और मेरा मानना ​​है कि मेरा चैनल उस राजनीति का शिकार हो गया है. उन्होंने मेरा चैनल छीन लिया होगा, लेकिन वो मेरी आवाज, मेरे जुनून को नहीं छीन सकते. उन सभी को धन्यवाद जो मेरा समर्थन करते रहे.

सीजेपी पर टिप्पणी

वहीं, अगर शेंटी के बयान की बात करें तो शेंटी शर्मा ने सीजेपी पर टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर इसे ‘इंटरनेट ड्रामा’ कहा था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है. आजकल, बहुत से लोग ऐसे अभियानों को चलाने वाले लोगों के बैकग्राउंड की जांच किए बिना ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं.

फैंस और आलोचकों के बीच बहस

उन्होंने कहा था कि इस तथाकथित सीजेपी के संस्थापक का कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़ाव रहा है. गौरतलब है कि शेंटी शर्मा अपनी बेबाक राय और सोशल मीडिया मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं. सीजेपी के बारे में उनके हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी और इससे उनके फैंस और आलोचकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी. वहीं, अब उनके यूट्यूब चैनल डिलीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ