'पति को पीटना चाहती हूं…' Samay Raina के शो में दिए बयान के बाद मुश्किल आईं Sakshi Jha, गई नौकरी?

समय रैना के पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. इस शो के तीसरे एपिसोड में एक महिला प्रतियोगिता साक्षी झा नजर आई थी. उन्होंने खुद को मर्दों से नफरत करने वाला बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने कई और बातें भी की है, जिसे लेकर साक्षी झा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, अब समय रैना उनके सपोर्ट में उतर आए हैं.

samay raina

साक्षी झा पर बोले समय रैना

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ इन दोनों दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है इस शो के तीसरे एपिसोड में एक कंटेस्टेंट साक्षी जाने कुछ ऐसा कह दिया है इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, जब वो शो में आई थी, तो उन्होंने कुछ डिटेल शेयर की थी. जिसे लेकर शो के होस्ट समय रैना ने जब उनसे बात की तो साक्षी ने माना कि वह पुरुषों से बेहद नफरत करती हैं. इतना ही नहीं उन्हें अपने पिता और भाई भी पसंद नहीं है. साक्षी आगे बताया कि उन्हें किसी ने चीट किया था. वो शराब पीकर अपने पति को बेल्ट से पीटना चाहती है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन

समय रैना ने साक्षी झा किया सपोर्ट

साक्षी की बातों को सुनकर जजेस के पैनल ने उन्हें 0 नंबर दिया था. वहीं अब साक्षी झा को सोशल मीडिया पर जमकर निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, अब शो के होस्ट समय रैना ने अपना पक्ष रखा है और साक्षी का सपोर्ट किया है. समय ने कंटेस्टेंट के समर्थन में वीडियो शेयर किया है और लोगों से अपील की है कि साक्षी के प्रति प्यार बरसाएं और काइंडनेस रखें.

विज्ञापन

क्या साक्षी झा की चली गई नौकरी?

जब साक्षी झा ‘इंडिया गोट लेटेंट सीजन 2’ में आई थी, तो उन्होंने कहा था कि वह बिहार में एक शिक्षक के तौर पर काम करती हैं. उन्होंने शो में यह भी कहा था कि वो शराब पीकर अपने पति को पीटना चाहते हैं. हालांकि, खबर यह आ रही है कि बिहार सरकार ने साक्षी झा को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस बयान के बाद से ही साक्षी झा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों ने टीचर के तौर पर उनके इस रवैये पर भी सवाल उठाए हैं. साक्षी झा पहली कंटेस्टेंट बनी है जिन्हें शो के जजेस पैनल ने 0 नंबर दिए है. 

समय रैना ने वीडियो किया शेयर

समय रैना ने अपने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा, ‘दोस्तों लेटेंट का तीसरा एपिसोड आ गया है और मैं भी अलीबाग आ चुका हूं. अब मैं बाहर निकल जाता हूं एपिसोड अपलोड करने के बाद, क्योंकि कुछ पता नहीं कब क्या हो जाए’.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ