Lock Upp 2 के तीसरे हफ्ते में छाए ये 5 कंटेस्टेंट्स, टॉप 5 पॉपुलैरिटी लिस्ट में कौन बना नंबर 1?

'लॉक अप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं अब तीसरे हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में किस-किस कंटेस्टेंट का नाम शामिल है.

lock upp 2 popular top 5 contestants
1 / 6

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग शो 'लॉक अप 2' चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट भी सामने आ गई है. इस हफ्ते शो में 5 कंटेस्टेंट्स ने ऑडियंस का दिल जीता है. सोशल मीडिया पर इन सितारों के काफी चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं टॉप 5 पॉपुलैरिटी लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.  

विज्ञापन

आकांक्षा चौधरी

आकांक्षा चौधरी2 / 6

आकांक्षा चौधरी इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. पिछले हफ्ते मिड वीक में ही आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया था. इस दौरान सीक्रेट रूम में आकांक्षा काफी फनी दिखाई दीं और ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी करती नजर आईं. सोशल मीडिया पर भी आकांक्षा के गेम को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

श्रेया कालरा

श्रेया कालरा3 / 6

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं श्रेया कालरा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. श्रेया पहले हफ्ते से ही ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं. तीसरे हफ्ते में भी श्रेया का गेम फैंस को काफी पसंद आया. ये ही वजह है कि श्रेया इस हफ्ते पॉपुलैरिटी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

धीरज धूपर

धीरज धूपर4 / 6

टीवी स्टार धीरज धूपर इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. पिछले 2 हफ्तों के मुकाबले धीरज का गेम इस हफ्ते ऑडियंस को ज्यादा पसंद आया. इस हफ्ते धीरज ने टास्क भी परफॉर्म किया और वो कंटेस्टेंट्स के मुद्दों पर अपनी राय भी रखते नजर आए. ये ही वजह है कि धीरज का नाम इस लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी5 / 6

शिवांगी जोशी का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. शिवांगी भी इस हफ्ते में बाकी 2 हफ्तों के मुकाबले ज्यादा एक्टिव नजर आईं. वहीं सोशल मीडिया पर शिवांगी के फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. शिवांगी के गेम में भी सुधार देखने को मिला, जिस वजह से इस हफ्ते शिवांगी पॉपुलैरिटी लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

हर्षद चोपड़ा

हर्षद चोपड़ा6 / 6

हर्षद चोपड़ा तीसरे हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. हर्षद का गेम उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं शो में भी हर्षद कई मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते नजर आते हैं. हालांकि इस हफ्ते हर्षद का गेम बाकी के हफ्तों से कम दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद भी वो इस पॉपुलैरिटी लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन