‘मुझे नहीं पता…’ Sonam Wangchuk पर सवाल सुनते ही उलझीं मनारा चोपड़ा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर हर तरफ चर्चाएं चल रही हैं. उनके सपोर्ट मैं लोग सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन एक इवेंट के दौरान जब एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा से सोनम वांगचुक लेकर सवाल किया गया तो वो उलझन में पड़ गई और उन्हें कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद से लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jul 19, 2026 21:09
Share :
Mannara Chopra ने सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
---विज्ञापन---
‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस गोवा के एक इवेंट में नजर आई थी. जहां उनसे सोनम वांगचुक को लेकर सवाल किया गया. इतना ही नहीं आमिर खान की फिल्म का रेफरेंस दिया गया. लेकिन एक्ट्रेस कुछ भी समझ नहीं पाई. उनके चेहरे का हाव-भाव साफ बता रहा था कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. एक्ट्रेस मनोहर चोपड़ा का यह वीडियो पैप्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया. लोगों इस वीडियो पर नहीं बल्कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर भी जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कोई एक्ट्रेस पर हैरानी जाता रहा है, तो कोई उन्हें भला बुरा कहता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, कई यूजर्स ने मनारा चोपड़ा का सपोर्ट भी किया है.
मनारा चोपड़ा से पैपराजी ने सवाल पूछा कि सोनम वांगचुक के हंगर स्ट्राइक को लेकर आप क्या राय रखती हैं. इतना ही नहीं पैप्स ने आमिर खान की फिल्म 3 ईडियट्स का भी हवाला देकर उनसे बात की. लेकिन मनारा सवाल सुनकर परेशान होती हुई नजर आई. क्योंकि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी. मनारा चोपड़ा ने कहा ‘मैं इस बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहती… ‘नहीं, मुझे नहीं पता… इस दौरान बिग बॉस 17 फेम एक्टर शिव ठाकरे भी उन्हें समझाते हुए नजर आए. हालांकि, मनारा सवाल नहीं समझ पाई.
मनोज चोपड़ा की करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी मॉडलिंग की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से साल 2014 में की थी. फिल्म में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का रोल निभाया था. साल 2014 में ही मनारा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘जिद’ से कदम रखा था. इसके अलावा वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुकी है और वो टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो लेटर शेफ का भी हिस्सा रही है.