सिंगर जैस्मिन सैंडलस का नाम आज पूरे देश में मशहूर हो चुका है. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में गाना गाया था. जिसके बाद से ही हर कोई उनका शागिर्द बन चुका है. जैस्मिन की सालों की मेहनत अब जाकर रंग लाई है. बता दें कि इन सिंगर भारत के अलग-अलग शहर में जाकर अपना कॉन्सर्ट भी कर रही हैं.
आपको बता दें कि जैस्मिन हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपना कॉन्सर्ट करने गई थी. इस शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे. जैस्मिन ने अपने शानदार और दमदार परफॉर्मेंस में समा बांध दिया था. लेकिन शो के दौर एक समय ऐसा भी आया, जिसकी कल्पना शायद जैस्मिन और उनके फैंस ने भी नहीं की थी.
जैस्मिन को गलत तरीके से छुआ?
शो के दौरान सिंगर जैस्मिन स्टेज के अंत तक आती है और अपने फैंस के साथ हाथ मिलाने और उनके साथ प्यार बाटती है. लेकिन इसी दौरान कुछ लोग उन्हें गलत तरीके से टच करना शुरू कर देते हैं. हालांकि, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि सिंगर काफी अनकंफर्टेबल हो गई है. लेकिन अभी तक इस वीडियो को लेकर सिंगर जैस्मिन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.
वीडियो देख भड़के लोग
जैस्मिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हर तरफ इस वायरल वीडियो की चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी राय भी दी है. एक यूजर ने लिखा कि जैस्मिन के साथ सही बर्ताव नहीं किया गया है इस रवैये के लिए सिंगर से माफी मांगनी चाहिए. हालांकि, कई लोगों ने यह भी दावा किया की जैस्मिन को गलत तरीके से छूआ गया था. बता दें कि हाल ही में जैस्मिन सैंडलस ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से इंट्रोड्यूस कराया था.