JioHotstar Best Thriller Series: जियोहॉटस्टार पर देखें ये 5 टॉप थ्रिलर सीरीज, एक में तो दिखी सीरियल किलर की कहानी!

जियोहॉटस्टार पर आप थ्रिलर सीरीज छाई हुई हैं. इन सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

jiohotstar thriller series
1 / 6

JioHotstar Thriller Series: अगर आप थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की टॉप सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इस लिस्ट में एक सीरीज ऐसी है जिसमें सीरियल किलर की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी सीरीज शामिल हैं.  

विज्ञापन

प्रीतम एंड पेड्रो

प्रीतम एंड पेड्रो2 / 6

अरशद वारसी और वीर हिरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में भी आपको थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ इस सीरीज में कॉमेडी सीन्स भी भरपूर हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इस सीरीज में स्टारकास्ट की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया.

विज्ञापन

मिसेज देशपांडे

मिसेज देशपांडे3 / 6

माधुरी दीक्षित की 'मिसेज देशपांडे' को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में सीरियल किलर की कहानी को दिखाया गया है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं. वहीं इस सीरीज के हर एपिसोड में आपको ट्विस्ट से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे.

द नाइट मैनेजर

द नाइट मैनेजर4 / 6

आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की इस सीरीज में भी आपको थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ-साथ शोभिता धूलिपाला लीड रोल में हैं. वहीं ये सीरीज जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी रही है.

विज्ञापन

ताजा खबर

ताजा खबर5 / 6

साल 2023 में रिलीज हुई भुवन बाम की ये थ्रिलर सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें भुवन बाम के साथ-साथ श्रिया पिलगांवकर और नित्या माथुर भी लीड रोल में हैं. इस सीरीज में भी आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

ठुकरा के मेरा प्यार

ठुकरा के मेरा प्यार6 / 6

धवल ठाकुर और संचिता बसु स्टारर इस सीरीज में प्यार के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है और ये जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन