Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10: दूसरे रविवार को अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने भरी उड़ान, जानें 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडीसी’ का इन दिनों जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन इसी बीच अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने भी रविवार को जबरदस्त कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं कि ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितने का कारोबार किया है.
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. यह फिल्म दर्शक को काफी पसंद आ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डेट पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके है और यह मूवी अब भी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने दूसरे रविवार को भी अपनी कमाई से लोगों को चौंका दिया है.
अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख स्टार फिल्म ‘धमाल 4’ ने सैकिनिल्क के अनुसार दूसरे रविवार यानी 19 जुलाई को 13.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म ने 10 दिनों में 124.78 करोड़ रुपये छापे हैं. इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार के द्वारा किया गया है.
‘अल्फा’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन
वही आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की बात करें, तो यह मूवी 3 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का कुछ खास साथ मिलता हुआ नजर नहीं आया है. फिल्म ने तीसरे रविवार यानी 19 जुलाई को 59 लाख रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने अब तक 57.69 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए हैं.
विज्ञापन
‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितने का किया कारोबार
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें, तो इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 19 जुलाई को 24 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 24वें दिन 59 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ में अब तक 133..04 करोड़ रुपये छापे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, परेश रावल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंटDhamaal 4 Box Office Collection Day 10: दूसरे रविवार को अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने भरी उड़ान, जानें 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का हाल