OTT पर देखें National Award 2026 जीतने वाली ये 5 फिल्में, आज ही वॉचलिस्ट में करें ऐड

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों को 72वां नेशनल अवॉर्ड दिया गया है. इन फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में इस अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं इन फिल्मों को आप घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ ओटीटी पर देख सकते हैं.

national award 2026 winning movies
1 / 6

National Awards 2026: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 72वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा कर दी है. इस दौरान फिल्मों से लेकर एक्टर्स तक विनर्स के नाम अनाउंस किए गए. बॉलीवुड की कई फिल्में को नेशनल अवॉर्ड दिया गया. वहीं इन नेशनल विनिंग फिल्मों को आप ओटीटी पर भी बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

श्रीकांत

श्रीकांत2 / 6

राजकुमार राव की 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. इस फिल्म की कहानी 'श्रीकांत बोला' की जिंदगी पर आधारित है. वहीं फिल्म में राजकुमार राव ने इस किरदार को बड़े ही खूबसूरती से निभाया है. इस किरदार को निभाने के लिए राजकुमार राव की खूब तारीफ भी हुई. वहीं इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

कल्कि 2898 AD

कल्कि 2898 AD3 / 6

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर 'कल्कि 2898 AD' को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए सम्मानित किया गया है. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई. ये फिल्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

आर्टिकल 370

आर्टिकल 3704 / 6

यामी गौतम की इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है. साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में यामी गौतम फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रही हैं. वहीं इस फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद भी किया. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

पुष्पा 2

पुष्पा 25 / 6

अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म को बेस्ट स्टोरी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला है. साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोला था. वहीं इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखाई दीं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कैप्टन मिलर

कैप्टन मिलर6 / 6

साउथ सुपरस्टार धनुष की 'कैप्टन मिलर' को भी नेशनल अवॉर्ड दिया गया है. इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. साल 2024 में रिलीज हुई धनुष की इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था, ये ही वजह है कि इसे आज नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन