1 / 6
ओटीटी पर मौजूदा समय में कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी मूवीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भरपूर डर और खौफ देखने को मिलने वाला है. ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस लिस्ट में वेरोनिका से लेकर फियर स्ट्रीट ट्रिलॉजी का नाम काबिज है.
वेरोनिका

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम साल 2017 में रिलीज हुई मूवी ‘वेरोनिका’ का आता है. यह एक हॉरर फिल्म है, जिसमें आपको हर सीन में डर का खौफ देखने को मिलता है. मूवी की कहानी टीनएज लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल हैं.
द कंजूरिंग

3 / 6
दूसरे स्थान पर 'द कंजूरिंग' का नाम काबिज है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो पैरानॉर्मल एक्टिविटी के कारण काफी संघर्ष करता है. इस मूवी का हर सीन आपको डरने पर मजबूर कर देता है. फिल्म 'द कंजूरिंग' दुनियाभर की डरावनी फिल्मों की लिस्ट में शुमार है.
बर्ड बॉक्स

4 / 6
तीसरे नंबर 'बर्ड बॉक्स' फिल्म का नाम शामिल है, जो हॉरर फिल्म है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो रहस्यों से भरी हुई है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म के हर सीन देखकर आपको डर का एहसास होने वाला है.
द डिलीवरेंस

5 / 6
चौथे स्थान पर 'द डिलीवरेंस' मूवी का नाम शुमार है. यह फिल्म साल 2024 में रिलीज की गई थी. फिल्म में आपको भर-भरकर सस्पेंस के साथ हॉरर सीन्स देखने को मिलने वाले हैं. यह मूवी आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित हुई है.
फियर स्ट्रीट ट्रिलॉजी

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'फियर स्ट्रीट ट्रिलॉजी' मूवी का आता है. यह एक हॉरर फिल्म है. इस मूवी को तीन पार्ट में रिलीज किया गया है. इस फिल्म की कहानी 'शैडीसाइड' नाम के एक श्रापित शहर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.