Arjun Kapoor को क्या सच में मिली नई गर्लफ्रेंड? साथ दिखी लड़की ने खुद बताया सच!

Arjun Kapoor, Sahiba Bali: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अर्जुन की निजी जिंदगी की चर्चा हो रही है.

Arjun Kapoor, sahiba bali

Arjun Kapoor, sahiba bali. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Arjun Kapoor, Sahiba Bali: बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्हीं में से एक हैं, अर्जुन कपूर. जी हां, अर्जुन कपूर की निजी जिंदगी कई बार फिर चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि अर्जुन कपूर, कंटेंट क्रिएटर-एक्ट्रेस साहिबा बाली को डेट कर रहे हैं. दोनों के डेटिंग रूमर्स जोरों से फैल गए. इस बीच अब मामला बढ़ता देख खुद साहिबा बाली ने इन अफवाहों को खारिज किया है. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?

विज्ञापन

साहिबा बाली ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, साहिबा बाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने इस तरह की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. साहिबा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें वो अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि हर बात पर भरोसा मत कीजिए.

विज्ञापन

झूठी निकली अफेयर की रूमर्स

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इस पोस्ट में उन्होंने अर्जुन कपूर की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के पॉपुलर गाने ‘लोचा-ए-उल्फत’ को भी स्टोरी में शामिल किया, जिससे उनका जवाब हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आया है. साहिबा के इस पोस्ट से साफ है कि उन्होंने डेटिंग की सभी रूमर्स को खारिज कर दिया है और वायरल अफवाहें झूठी निकली हैं.

तीसरे वनडे के दौरान नजर आए साथ

बता दें कि अर्जुन कपूर और साहिबा बाली, भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे के दौरान एक साथ नजर आए. जैसे ही दोनों को साथ देखा गया, तो सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग को लेकर अटकलें तेज हो गईं.

विज्ञापन

2024 में मलाइका संग हुआ ब्रेकअप

जी हां, मैच के दौरान दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए और यूजर्स ने उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के दावे करने शुरू कर दिए थे, जिसके बाद अब साहिबा ने इन अफवाहों को खारिज किया है. हालांकि, इस मामले पर अर्जुन कपूर ने कुछ नहीं कहा है. बताते चलें कि इसके पहले अर्जुन कपूर, मलाइका को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2024 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ