8 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर 1 महीने से उड़ाया गर्दा! टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जमाई धाक; क्या आने देखी?
नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज छाई हुई हैं. वहीं 8 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज ने पिछले 1 महीने से नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा किया हुआ है. इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक सीरीज ऐसी है जो 1 महीने से ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी धाक जमाए बैठी है. इस सीरीज के 8 एपिसोड्स में आपको सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6नेटफ्लिक्स की इस टॉप ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आई विल फाइंड यू' है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 18 जून को रिलीज किया गया था. वहीं अब इस सीरीज को 1 महीना हो गया है. 1 महीने बाद भी ये सीरीज छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
सीरीज की कहानी
3 / 6सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी डेविड के इर्द-गिर्द घूमती है. डेविड अपने बेटे की हत्या के आरोप में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा होता है. जेल में 5 साल बिताने के बाद उसकी सिस्टर इन लॉ उससे मिलने आती है और वो एक तस्वीर लेकर आती है. ये फोटो देखकर डेविड को शक होता है कि उसका बेटा अभी भी जिंदा है.
कहानी में ट्विस्ट
4 / 6दरअसल कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब डेविड को फोटो में एक ऐसी निशानी दिखाई देती है जो उसके बेटे के पास थी. फोटो में जिस लड़के की फोटो दिखती है उसके गाल पर एक निशान होता है जो डेविड के बेटे के गाल पर भी था. इसके बाद से डेविड अपने बेटे की तलाश में जुट जाता है.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस
5 / 68 एपिसोड्स की इस सीरीज के हर एपिसोड में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जो आपको हैरान कर देंगे. वहीं असली सस्पेंस इस सीरीज के क्लाइमैक्स में छुपा है. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.
सीरीज की स्टारकास्ट
6 / 6सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सैम वर्थिंगटन और ब्रेट लोअर लीड रोल में हैं. इन दोनों सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. अगर आप भी थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये सीरीज आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.